फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर के नास्तिकवाद के सवाल पर कंगना रणौत ने दिया जवाब, बोलींं- दादा जी की वजह से हुईं नास्तिक

Sat, 20 Mar 2021 07:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Responds To Twitter User Who Questioned Her About Understanding Atheism
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार अपने फैंस के सवालों के जवाब भी दे देती हैं। पिछले दिनों कंगना ने सोशल मीडिया पर किसी के पूछने पर अपना राजनीति को लेकर प्लान बता डाला था। तो वहीं अब एक यूजर के नास्तिकवाद के बारे में सवाल पर कंगना ने अपनी आस्था को लेकर साफ तौर पर अपनी बात रखी है।

Kangana Ranaut Responds To Twitter User Who Questioned Her About Understanding Atheism
कंगना रणौत

यूजर के नास्तिकवाद के सवाल पर कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इसके पीछे मेरे दादाजी का हाथ है। वह नास्तिक थे उनके विचारों का मुझ पर बहुत असर पड़ा। वह बहुत विद्वान और अपने जीवन में सफल व्यक्ति थे। ईश्वर और आस्था को लेकर अक्सर लोगों से बहस किया करते थे। उन्होंने लोगों को साइंस और ईश्वर के बारे में काफी समझाया।'
 

Kangana Ranaut Responds To Twitter User Who Questioned Her About Understanding Atheism
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने नास्तिक होने के बारे में बताया कि वो अपने दादा जी की वजह से नास्तिक हुईं। कंगना के मुताबिक उनके दादाजी हर बात को साइंस की कसौटी पर परखने वाले इंसान थे। कुंडलनी के बारे में कंगना ने लिखा, 'वह साइंस की स्टूडेंट रहीं। बड़े होने के साथ कुंडलनी की वजह से उन्हें योग साइंस के बारे में एक्सपेरिमेंट करने की समझ हुई।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Responds To Twitter User Who Questioned Her About Understanding Atheism
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

पिछले दिनों अपने राजनीति में आने के सवाल पर कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से लड़ने का विकल्प दिया गया थाl हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 70 से 80 लाख हैl यहां पर गरीबी और अपराध अधिक नहीं हैl अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य में आऊंगी जहां पर चुनौतियां बहुत ज्यादा होंगी और मैं मेहनत करके रानी बनने का प्रयास करूंगीl'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Responds To Twitter User Who Questioned Her About Understanding Atheism
फिल्म थलाइवी - फोटो : Instagram

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा', 'थलाइवी' में नजर आएंगी। उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर एक्ट्रेस के जन्मदिन के दिन यानी 23 मार्च को रिलीज किया जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed