सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत: एक्ट्रेस का बहिष्कार करने वाले डिजाइनर पर भड़कीं बहन रंगोली, बोलीं- मैं केस करूंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 05 May 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel To Sue Anand Bhushan After Designer Statement Says See You In The Court
कंगना रणौत, रंगोली रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट मंगलवार की दोपहर सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसी बीच दो डिज़ाइनर्स ने कंगना रणौत के साथ काम करने से इनकार किया है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने कहा कि वो कंगना के साथ सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा देंगे। अब इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपना गुस्सा जाहिर किया और ये मामला अदालत तक घसीटने की बात कह दी है।

Trending Videos
Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel To Sue Anand Bhushan After Designer Statement Says See You In The Court
डिज़ाइनर आनंद भूषण का ट्वीट - फोटो : Twitter

डिज़ाइनर आनंद भूषण ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा, 'आज हुई कुछ विशेष घटनाओं के मद्देनजर, हमने फैसला किया है कि अपने सभी सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रणौत से संबंधित सभी तस्वीरों को हटा देंगे। भविष्य में भी हम कभी कंगना के साथ काम ना करने की शपथ लेते हैं। एक ब्रैंड के तौर पर हम नफरत भरी स्पीच को सपोर्ट नहीं करते।' इसके बाद रंगोली ने कहा है कि कंगना का इस डिज़ाइनर के साथ कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel To Sue Anand Bhushan After Designer Statement Says See You In The Court
कंगना रणौत, रंगोली रणौत - फोटो : Twitter

रंगोली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'आनंद भूषण नाम का यह व्यक्ति कंगना के नाम पर फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। हम इससे किसी तरह से नहीं जुड़े हुए हैं। इसे जानते तक नहीं। कई प्रभावी हैंडल्स उसे टैग कर रहे हैं और उसके ब्रैंड के साथ कंगना का नाम घसीट रहे हैं। कंगना ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं, लेकिन एडिटोरियल शूट्स एंडोर्समेंट नहीं होते।'

Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel To Sue Anand Bhushan After Designer Statement Says See You In The Court
कंगना रणौत, रंगोली रणौत - फोटो : Twitter

रंगोली ने आगे लिखा, 'ना ही हम वो कपड़े चुनते हैं। मैगजीन एडिटर्स लुक और कॉस्ट्यूम तय करते हैं। यह छोटा-सा डिज़ाइनर भारत की टॉप एक्ट्रेस का नाम अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर रहा है। मैं इसके खिलाफ केस करूंगी और इसे अदालत में साबित करना होगा कि हमने कब और कहां इसके साथ एंडोर्समेंट किया, जिससे यह अब अलग होने की बात कर रहा है।अदालत में मिलते हैं आनंद भूषण।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut's Sister Rangoli Chandel To Sue Anand Bhushan After Designer Statement Says See You In The Court
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

रंगोली यहां पर भी नहीं रुकी, उन्होंने एक और पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'तुम हो कौन आनंद भूषण? मैं खुद तुम पर कंगना की तस्वीरों का अवैध इस्तेमाल करने के लिए केस करने वाली हूं।' बता दें कि कंगना रणौत ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा को लेकर ट्वीट किया था और इसके बाद ट्विटर ने एक्ट्रेस पर नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए उनका अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed