{"_id":"5e260b8b8ebc3e4af1644ec8","slug":"kangana-ranaut-says-deepika-padukone-should-apologise-for-insensitive-tik-tok-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के TikTok वीडियो को कंगना रनौत ने बताया असंवेदनशील, बोलीं- माफी मांगें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के TikTok वीडियो को कंगना रनौत ने बताया असंवेदनशील, बोलीं- माफी मांगें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kangana Ranaut
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से ट्रोलर्स की हिट लिस्ट में बनी हुईं हैं। जेएनयू जाने के बाद से लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बीते दिनों दीपिका का एक टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने दीपिका को खूब खरी-खोटी सुनाई। अब इस वीडियो पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए।
2 of 6
छपाक का टिक टॉक चैलेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दीपिका पादुकोण ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया यूजर को एक चैलेंज दिया, जिसमें उन्हें अभिनेत्री की फिल्मों के तीन लुक कॉपी करना था, इसमें दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म छपाक भी शामिल थी। सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका की ओम शांति ओम, पीकू और छपाक के किरदार का लुक कॉपी किया। छपाक के लुक में यूजर ने एसिड अटैक सर्वाइवर का मेकअप किया था। ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया।
3 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर अब कंगना रनौत ने कहा कि मेरी बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और वे दीपिका के इस वीडियो से आहत हुईं हैं। कंगना ने इस वीडियो को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि दीपिका के पास ऐसा वीडियो करने की कोई न कोई वजह जरूर रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
कंगना ने कहा कि प्रोमोशन के दौरान मार्केटिंग टीम ना चाहते हुए भी असंवेदनशील काम कर जाती है। मुझे लगता है कि इस तरह की असंवेदनशीलता के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि गलतियां इंसानों से ही होती है। उन्होंने कहा कि ये कोई मेकअप लुक नहीं है और किसी को भी इस तरह का लुक नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने दीपिका के टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'नहीं दीपिका, यह प्रोमो अच्छा या प्यारा नहीं है। यह असंवेदनशील और भयावह है। फिल्म आपके और आपके मेकअप के बारे में नहीं थी। यह अपनी जिंदगी में आहत हुई एक महिला के बारे में थी और उसकी तरह पीड़ित महिलाओं के बारे में, जिनके निशान आपके मेकअप से नहीं मिटाए जा सकते।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।