सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने फैंस से की खुद को ब्लॉक करने की अपील, जानें क्या है पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut says to fans unfollow Or Block Me
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर बड़े-बड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। कंगना रणौत सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। साथ ही प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस से खुद को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की अपील की है। 

Trending Videos
Kangana Ranaut says to fans unfollow Or Block Me
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

दरअसल कंगना रणौत बहुत बार ऐसे कई मुद्दों पर बोल चुकी हैं जिसकी वजह से काफी विवाद हो चुका है। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना भी कर चुके हैं और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी करते हैं। अब कंगना रणौत ने अपने उन्हीं फैंस को सलाह दी है अगर उन्हें अभिनेत्री की बातें पसंद नहीं हैं तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut says to fans unfollow Or Block Me
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना रणौत ने यह बात ट्विटर के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'वह सभी फैंस जो पूरे दिन मेरे ट्वीट्स चेक करते रहते हैं, जो कहते हैं कि वह मेरी बातें बोरिंग और थकाऊ हैं और मुझसे कहते हैं मुझे खामोश रहना चाहिए, मुझे ब्लॉक कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप साफ तौर पर मुझ पर मोहित हैं। नफरत करने वाले की तरह मुझे प्यार न करें।'
 

Kangana Ranaut says to fans unfollow Or Block Me
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले कंगना रणौत अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन पर तंज कसने की वजह से चर्चा में थीं। कंगना रणौत ने जो बाइडन की जीत पर कटाक्ष किया था। हालांकि उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस के बारे में कहा कि वह ही इस शो को आगे चलाएंगी। कंगना ने अपने ट्वीट में जो बाइडन की तुलना आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से की थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut says to fans unfollow Or Block Me
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा था 'गजनी बाइडन के बारे में निश्चित नहीं हूं जिनका डाटा हर पांच मिनट में क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाइयों के इंजेक्शंस जो उनमें इंजेक्ट किए गए हैं तो वह एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है तो वह दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासक दिन के लिए चीयर्स।'
 




पढ़ें: Bihar Election Result 2020: अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान का हुआ बुरा हाल, हार की कगार पर पार्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed