{"_id":"5c7b7411bdec227376729153","slug":"kangana-ranaut-slam-hritik-roshan-and-karan-johar-again-says-they-will-never-be-where-i-am","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- '5 साल तक मेरे साथ काम करने के बाद कहता है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- '5 साल तक मेरे साथ काम करने के बाद कहता है...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री, लव लाइफ, फेमिनिज्म, करण जौहर और ऋतिक रोशन के बारे में काफी कुछ बोला। इस इवेंट में कंगना ने सबसे बड़ा खुलासा ये किया किया कि वो किसी के साथ रिलेशन में हैं । हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया ।
2 of 7
kangana ranaut
कंगना ने यहां करण जौहर और ऋतिक रोशन के बारे में भी बात की । कंगना और करण का विवाद काफी पुराना है । दोनों एक-दूसरे को अक्सर खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। कंगना ने इस इंटरव्यू में ऋतिक रोशन और करण जौहर दोनों का जिक्र किया। कंगना ने वो दोनों कभी वहां नहीं पहुंच सकते जहां पर मैं हूं ।
3 of 7
kangana ranaut
वो कहती हैं, 'करण जौहर ने IIFA के मंच पर मेरा मजाक उड़ाया. नेपोटिज्म पर कहा । उसने मुझे जॉबलेस कहा । कहा कि मुझे उससे काम चाहिए । मैंने कहा, मेरा टैलेंट देखो और अपनी फिल्में देखो । क्या सच में । उसने मुझे लंदन में किसी प्लेटफॉर्म में जॉबलेस कहा । मुझे लगता है कुछ लोगों को च्यवनप्राश खाना चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kangana ranaut
वहीं कंगना ने ऋतिक को लेकर कहा, 'जिस शख्स के साथ मैं दो फिल्मों में काम कर चुकी हूं। अगर वो ऐसी बाते करें तो इसका क्या मतलब हो सकता है। यह पूरी तरह बेतुकी बात है।' बता दें कि ऋतिक ने कंगना के साथ दो फिल्मों में काम किया था । खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इसके बावजूद ऋतिक ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था ।
विज्ञापन
5 of 7
kangana ranaut
कंगना ने ऋतिक के दावों को बेतुका बताया और कहा- ''आप कह रहे हैं कि आप इस शख्स को नहीं जानते, लेकिन उसी के साथ आपने 5 साल काम किया है। एक फिल्म को बनने में दो साल लगे थे और दूसरी फिल्म को बनने में तीन साल लगे थे। आप कैसे नहीं जानते? यह बेतुका है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।