सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल को लेकर जांच जारी है। इसके साथ ही एक बार फिर बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चर्चा चल पड़ी है। सुशांत केस के पहले से ही ऐसा कहा जाता रहा है कि बॉलीवुड पार्टियों में बेधड़क ड्रग्स का इस्तेमाल होता है। इन सबके बीच अब कंगना रनौत ने बॉलीवुड के चार बड़े नामों पर निशाना साधा है और कहा कि उन्हें ब्लड टेस्ट करके ये साबित करना चाहिए कि वो ड्रग्स नहीं लेते हैं।
इन चार बड़े सितारों पर कंगना रनौत का निशाना, कहा- 'इनके कोकीन लेने की चर्चा, ड्रग टेस्ट कराएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत केस को लेकर कंगना रनौत शुरुआत से ही काफी मुखर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। पहले उन्होंने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद और खेमेबाजी का मुद्दा भी उठाया। अब कंगना ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में एक बड़ा रैकेट है और कई सितारे ड्रग्स के आदि हैं।
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक अयान मुखर्जी पर निशाना साधा है। कंगना लिखती हैं कि 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से अपील करती हूं कि वो अपना ड्रग टेस्ट करवाएं। ऐसी अफवाह हैं कि ये सभी कोकीन लेते हैं। अगर इन सभी का टेस्ट ठीक आता है तो ये कई लोगों को प्रेरणा दे सकते हैं।' ट्वीट में कंगना ने पीएमओ को टैग किया है।
I request Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Ayan Mukerji, Vicky Kaushik to give their blood samples for drug test, there are rumours that they are cocaine addicts, I want them to bust these rumours, these young men can inspire millions if they present clean samples @PMOIndia 🙏 https://t.co/L9A7AeVqFr
इससे पहले कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड की पार्टियों में ड्रग कल्चर आम बात है और सरकार को कड़े कदम उठाते हुए बॉलीवुड में मौजूद ड्रग यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
इसके बाद रवीना टंडन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं, उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।'