{"_id":"5f4f7b1524bc9f37310b709a","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-brother-showik-chakraborty-drug-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: रिया के भाई शौविक का मिला ड्रग्स कनेक्शन, डीलर से हुई व्हाट्सएप चैट में बोले- ''डैड के लिए 'बूम' चाहिए''","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: रिया के भाई शौविक का मिला ड्रग्स कनेक्शन, डीलर से हुई व्हाट्सएप चैट में बोले- ''डैड के लिए 'बूम' चाहिए''
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 02 Sep 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस अब अलग ट्रैक पर जाता दिख रहा है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी सक्रिय है। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। वहीं अब इस केस में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती फंसते दिख रहे हैं।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मामले में शौविक चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन मिला है। एक सितंबर को एनसीबी को शौविक और एक ड्रग ड्रीलर के बीच व्हाट्सएप चैट मिले हैं। अपने मैसेज में शौविक पिता के लिए 'बूम' देने की बात कर रहे हैं। यहां 'बूम' का मतलब ड्रग्स बताया जा रहा है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शौविक ने ड्रग डीलर को लिखा था कि 'भाई मुझे बूम चाहिए, डैड मांग रहे हैं। मैंने देखा ही नहीं कि उनका माल खत्म हो गया है।' जवाब में ड्रग डीलर ने लिखा कि 'मेरे पास स्टॉक खत्म हो गया है। मैं कल तुम्हें दे पाऊंगा।' हालांकि यहां यह साफ नहीं है कि क्या शौविक के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
एनसीबी ने मुंबई से जैद विलात्रा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वो बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा से संपर्क में था। यही दोनों लोग शौविक चक्रवर्ती से बात कर रहे थे। जांच टीम को शौविक और इन दोनों लोगों से बातचीत के चैट मिले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को नोटिस मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
17 मार्च 2020 को शौविक ने सैमुअल मिरांडा को जैद का मोबाइल नंबर भेजा था। उन्होंने पांच ग्राम ड्रग्स के 10 हजार देने को कहा था। यहीं से सैमुअल मिरांडा, जैद से संपर्क में आया। वहीं मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि 17 मार्च के दिन जैद और सैमुअल मिरांडा की लोकेशन एक ही थी। बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट मिले थे जिसमें वो गौरव आर्या से ड्रग्स के लेन देन की बात कर रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।