फिल्म 'फिरंगी' ने हंसाने के बजाय कपिल शर्मा को रुला दिया है। दर्शकों को भी ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म ने एक हफ्ते में 9.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। क्रिटिक्स ने तो पहले दिन ही फिल्म को फ्लॉप करार दिया था।
पहली फिल्म से सुपरहिट कपिल को 'फिरंगी' के कलेक्शन ने रुलाया, 30 करोड़ के नुकसान से डिप्रेशन में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कपिल शर्मा की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' ने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए कमा लिए थे। जिसे 'फिरंगी' को कमाने में एक हफ्ता लग गया। शुक्रवार को पौने दो करोड़ की ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म पहले हफ्ते में 9.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर पाई।
पढ़ें- Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में
शनिवार (दो करोड़), रविवार (ढाई करोड़) फलदायी रहे। 'किस किसको प्यार करूं' 16 करोड़ में बनी और 60 करोड़ कमाए। 'फिरंगी' का कुल बिजनेस इसका चौथाई से कुछ अधिक रहे, तो भी बड़ी बात होगी।
पढ़ें- अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा, आप भी जान लें
खबरों के मुताबिक, 'फिरंगी' के फ्लॉप होने से कपिल शर्मा को 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके चलते वो फिर से डिप्रेशन में चले गए हैं। यहां तक कि वो किसी से मिलना भी नहीं चाहते। उनके परिवारवाले और दोस्त उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं 'फिरंगी' के साथ आई सनी लियोनी-अरबाज खान स्टारर 'तेरा इंतजार' खस्ता हाल रही। पहले हफ्ते में दो करोड़ से कुछ अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म की एक दिन में सर्वाधिक कमाई रविवार को (50 लाख रुपये) हुई। 'रागिनी एमएमएस-2' (2014) के बाद सनी ने सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दी हैं।