फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो में अतिथि बनकर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी? कॉमेडियन ने किया खुलासा

Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma reveals he invited Narendra Modi in his comedy show PM gives funny reply to Zwigato film actor
कपिल शर्मा, पीएम मोदी - फोटो : Social media

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो को लेकर घर-घर में मशहूर हैं। बड़े से बड़े सेलिब्रिटी उनके शो में शिरकत करते हैं। सिनेमा जगत के कई सितारे कपिल के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ मिलकर दर्शकों को ठहाकों का डोज देते हैं। अब कपिल ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने कॉमेडी शो में आमंत्रित किया था।


 

Kapil Sharma reveals he invited Narendra Modi in his comedy show PM gives funny reply to Zwigato film actor
कपिल शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social media

हाल ही में दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से पीएम नरेंद्र मोदी से एक बार मिले थे। उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपने कॉमेडी शो में अतिथि के रूप में आने के लिए कहा था, तब पीएम ने साफ तौर पर शो में आने के लिए मना भी नहीं किया। पीएम ने कहा कि अभी उनके विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं। अभी आएंगे। उन्होंने साफ तौर पर न नहीं किया। वह आएंगे तो हमारा सौभाग्य होगा।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें हुईं वायरल, सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए अभिनेता

Kapil Sharma reveals he invited Narendra Modi in his comedy show PM gives funny reply to Zwigato film actor
कपिल शर्मा - फोटो : social media

कपिल ने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरी दुनिया पीएम मोदी के मजाकिया अंदाज को भी देखें। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि दुनिया पीएम मोदी के लाइटर साइड को भी देखें, जो मजेदार और हंसी मजाक वाली बातें करते हैं। मुंबई में सिनेमा संग्रहालय के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों को संबोधित किया था और कई चुटकुले सुनाए थे। पूरी इंडस्ट्री वहां बैठी हुई थी। मैं चाहता हूं कि वह मेरे शो पर थोड़ी देर के लिए आए और जो हमने देखा था, वह पूरी दुनिया देखें, इसलिए मैं उन्हें बुलाता रहूंगा।

Oscar 2023: हर्षवर्धन कपूर को पता चला ऑस्कर 2023 की बेस्ट अभिनेत्री के विनर का नाम! ट्वीट ने मचा दी खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma reveals he invited Narendra Modi in his comedy show PM gives funny reply to Zwigato film actor
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, कपिल शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'ज्विगाटो' का प्रमोशन कर रहे हैं, जो सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब फैंस बेसब्री से अभिनेता की फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर को रैंप पर देख खुशी से झूम उठे अर्जुन, किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन
Kapil Sharma reveals he invited Narendra Modi in his comedy show PM gives funny reply to Zwigato film actor
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' - फोटो : insta

'ज्विगाटो' फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है। शहाना गोस्वामी ने उनकी पत्नी और एक गृहिणी की भूमिका निभाई है, जो अपने पति की सहायता और घर की आय के लिए काम करना शुरू कर देती हैं। यह फिल्म नंदिता दास के निर्देशन में बनी है।

Bollywood Stars: एक्टिंग से ज्यादा कैंची जैसी जुबान को लेकर चर्चा में रहते हैं ये सितारे, बटोरते हैं सुर्खियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed