करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। अब करण एक बार फिर 'धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी' के तहत 4 नए टैलेंट को इंडस्ट्री में पेश करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।
चार नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सुशांत की मौत के बाद झेल रहे थे नेपोटिज्म का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक- निर्माता करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है। वीडियो में नए कलाकारों की झलक दिखाई गई है। हालांकि पूरे वीडियो में चारों में से किसी के भी चेहरे नहीं दिख रहे। बेहतरीन संगीत और बढ़िया पेशकश के साथ प्रस्तुत किया गया ये वीडियो काफी आकर्षक लग रहा है।
Tune in on 16th February onwards through the week, every day at 11am to know them! #DCASquad@dcatalent @apoorvamehta18 @buntysajdeh @RajeevMasand pic.twitter.com/7IXKKaQEF9
करण जौहर ने वीडियो शेयर कर लिखा है ‘सिनेमा के इस बड़े मंच पर हमने हमेशा नई प्रतिभाओं को तराशने का लक्ष्य रखा, फिर चाहे वो अभिनेता हो, निर्देशक, संगीतकार या फिर टेक्नीशियन। दिमाग और दिल में ठीक वैसे ही इरादे को लिए हम इन चार युवा प्रतिभाओं को पेश करने में गर्व महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से सबको प्रभावित किया है। इनकी ऊर्जा को पर्दे पर देखने के लिए हमसे इंतजार नहीं हो रहा। इन्हें प्यार दीजिए और खुले दिल से इनका स्वागत कीजिए। 16 फरवरी से लेकर पूरे सप्ताह सुबह 11 बजे इन नई प्रतिभाओं को देखने के लिए धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी से जुड़े रहिए’।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भाई-भतीजावाद के आरोप लग रहे थे। उस समय सबसे ज्यादा आरोप करण जौहर पर ही लगे थे। अभिनेत्री कंगना रणौत ने जमकर सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली थी। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को सुशांत सिंह की मौत का जिम्मेदार बताया था।
कंगना का आरोप था कि करण जौहर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। हमेशा स्टारकिड्स को लॉन्च करते हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग जिनका कोई गॉड फादर नहीं होता उन्हें काम नहीं मिल पाता है। हालांकि करण ने इन आरोपों को नजरअंदाज करने में ही बेहतरी समझी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये चार नए चेहरे कौन हैं।