{"_id":"5c42d20bbdec2259c0068dad","slug":"karani-army-spokesman-himanshu-rejects-charges-over-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' विवाद: कंगना रनौत की धमकी के बाद अब करणी सेना बोली-नाम का इस्तेमाल गलत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' विवाद: कंगना रनौत की धमकी के बाद अब करणी सेना बोली-नाम का इस्तेमाल गलत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी तक खबरें थीं कि करणी सेना (Karni Sena), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) की रिलीज के खिलाफ है। लेकिन अब करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. हिमांशु कहा ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया है। हिमांशु के मुताबिक निहित स्वार्थों के लिए करणी सेना के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
2 of 5
जयपुर के क्रिस्टल पाम मॉल के बाहर प्रदर्शन करते राजपूत करणी सेना के लोग
- फोटो : Amar Ujala
हिमांशु ने कहा, 'हम तब तक कुछ नहीं करते जब तक किसी बात को लेकर पुख्ता और गलत बात नजर ना आ जाए। वे लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए करणी सेना के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐतिहासिक पात्रों के लिए अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं।"
3 of 5
करणी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते गुरुवार करणी सेना ने फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज का विरोध किया था। करणी सेना के मुताबिक उन्हें 'रानी लक्ष्मीबाई' के ब्रिटिश अफसर संग रिलेशन पर आपत्ति है। उनका दावा है कि फिल्म में महारानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते दिखाया गया है, जो देश की सभ्यता के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मणिकर्णिका
- फोटो : मणिकर्णिका
कंगना रनौत ने करणी सेना की धमकी का जवाब देते हुए कहा, 'चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को प्रमाणित किया है। हमें सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिला है। इस बारे में हमने करणी सेना को भी जानकारी दी है, लेकिन वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं एक एक को बर्बाद कर दूंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika and mental hai kya
बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनके शौर्य, देशभक्ति, पराक्रम और त्याग को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में इस फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।