{"_id":"5c0f53d7bdec22415400852a","slug":"kareena-kapoor-and-iulia-vantur-film-shooting-stop-because-of-prerna-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की दोस्त यूलिया का करियर शुरू होने से पहले खत्म, करीना की फिल्म पर भी लगा ग्रहण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की दोस्त यूलिया का करियर शुरू होने से पहले खत्म, करीना की फिल्म पर भी लगा ग्रहण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Iulia Vantur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की सबसे करीबी प्रोड्यूसर रहीं प्रेरणा अरोड़ा की गिरफ्तारी की सबसे पहली गाज करीना कपूर की फिल्म 'रत्नावती' पर गिरने के आसार दिखने लगे हैं। प्रेरणा अरोड़ा और उनके साथी अर्जुन एन कपूर ने सितंबर महीने में पर्पल बुल एंटरटेनमेंट के ओम प्रकाश भट्ट और प्रोड्यूसर कशिश खान के साथ मिलकर स्टूडियो फाइव एलीमेंट्स की नींव रखी थी।
प्रेरणा अरोड़ा
- फोटो : self
इस नए प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'रत्नावती' पर बहुत जोर-शोर से काम भी शुरू हो चुका है। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है और शूटिंग की लोकेशन के लिए टेक्निकल टीम राजस्थान का दौरा भी कर चुकी है। लेकिन मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई के चलते इस फिल्म की शूटिंग टल गई है।
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
करीना कपूर की 'रत्नावती' ही नहीं बल्कि कम से कम 6 और फिल्में जो इस नए प्रोडक्शन हाउस की लॉन्चिंग के साथ शुरू की गई थीं, उनके भी अब शुरू होने के आसार कम हैं। इन फिल्मों में शामिल हैं निर्देशक टी तमिलवानन की अमिताभ बच्चन और सूर्या स्टारर फिल्म 'द टाल मैन', सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर की फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' और निर्देशक कनिष्क वर्मा के साथ प्रस्तावित फिल्म 'वो कौन थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरणा अरोड़ा
इसके अलावा निर्देशक अहमद खान के साथ प्रस्तावित तीन फिल्मों की घोषणा भी प्रेरणा अरोड़ा और कशिश खान ने की थी। प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई प्रोड्यूसर वाशू भगनानी की कंपनी पूजा फिल्म्स की शिकायत पर की गई है। वाशू भगनानी का हाल के दिनों में बीजेपी के भीतर दबदबा काफी बढ़ा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार के समय भी वाशू भगनानी को राज्य सरकार ने काफी मदद की थी।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : singh is king
राज्य के दबंग नेता रहे विलास राव देशमुख के बड़े बेटे धीरज देशमुख से शादी के बाद वाशू की बेटी दीपशिखा उर्फ हनी भी फिल्म प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। दीपशिखा ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म सरबजीत और इरफान खान की फिल्म मदारी में पैसा लगा चुकी हैं। प्रेरणा अरोड़ा और वाशू भगनानी के बीच तनातनी ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां और पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ को लेकर शुरू हुई थी। मामला अदालत तक पहुंचा और नतीजा रहा प्रेरणा अरोड़ा की गिरफ्तारी। प्रेरणा अरोड़ा ने अक्षय कुमार के साथ रुस्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैड मैन जैसी फिल्में बनाई हैं।