फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Lawrence Pregnancy: एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर की जेनिफर लॉरेंस की तस्वीर, लिखी यह बात

Tue, 07 Dec 2021 01:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Dec 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor reveals she is obsessed with pregnant Jennifer shares new pic
करीना कपूर और जैनिफर लॉरेंस - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मंगलवार को एक बार फिर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस की एक तस्वीर शेयर की। जेनिफर लॉरेंस गर्भवती हैं और पहले बेबी का इंतजार कर रही हैं। तस्वीर में उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जेनिफर लॉरेंस की खूबसूरत तस्वीर डालकर उसमें एक स्टिकर भी एड किया है।



 

Kareena kapoor reveals she is obsessed with pregnant Jennifer shares new pic
करीना कपूर खान और जेनिफर लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करीना ने न्यूयॉर्क में द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में जेनिफर की एक तस्वीर डाली। करीना कपूर ने इस तस्वीर को कैप्शन नहीं दिया, पर एक स्टिकर जोड़ा है, जिसमें उन्होंने लिखा धुन में। इस फोटो में जेनिफर लॉरेंस ब्लैक हील्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का-डॉटेड ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रही हैं।

 

Kareena kapoor reveals she is obsessed with pregnant Jennifer shares new pic
Jennifer Lawrence,Leonardo DiCaprio - फोटो : ANI

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी करीना कपूर खान ने जेनिफर लॉरेंस की बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ दिख रही थीं। इस फोटो को करीना ने कैप्शन दिया था, सिंपल गॉर्जियस।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor reveals she is obsessed with pregnant Jennifer shares new pic
Jennifer Lawrence - फोटो : babemagazinemx/insta

जेनिफर लॉरेंस और उनके पति कुक मारोनी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena kapoor reveals she is obsessed with pregnant Jennifer shares new pic
jennifer lawrence

जेनिफर और कुक के रिलेशनशिप की अफवाह साल 2018 में सामने आई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में इस जोड़ने ने सगाई करी और 19 अक्तूबर 2019 को शादी के बंधन में बंधे। ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस जेनिफर को इससे पहले पिछले महीने लॉस एंजिल्स में रॉस हाउस में एक अंतरंग स्क्रीनिंग में बेबी बंप के साथ देखा गया था। उनकी फिल्म डोंट लुक अप 10 दिसंबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद  24 दिसंबर को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed