{"_id":"5c880b78bdec2214485589d3","slug":"kareena-kapoor-speak-up-salary-of-taimur-ali-khan-caretaker-nanny","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर की आया लेती हैं 1.50 लाख रुपए सैलरी, इस बारे में पहली बार आया करीना कपूर का बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर की आया लेती हैं 1.50 लाख रुपए सैलरी, इस बारे में पहली बार आया करीना कपूर का बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। वह अपनी क्यूट अदाकाओं की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। छोटे नवाब जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो ज्यादातर समय वह नैनी के साथ दिखाई देती हैं।
2 of 5
taimur
- फोटो : file photo
मीडिया में कई बार इस तरह की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं कि नैनी तैमूर अली खान की देखभाल और सुरक्षित रखने के लिए अच्छी-खासी मोटी फीस लेती हैं। वहीं अब तैमूर की मां और अभिनेत्री करीना कपूर ने नैनी की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में अभिनेत्री एक चैट शो में पहुंची।
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : instagram
इस चैट शो में करीना से कई सवाल किए। इस दौरान उनसे नैनी की सैलरी को लेकर सवाल पूछा। इस पर करीना ने कहा- "सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना। अगर बच्चा सुरक्षित हाथों में है, वह खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितनी सैलरी देते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : file photo
इसके बाद करीना ने तैमूर से जुड़ी कई बातें की लेकिन नैनी की सैलरी का खुलासा नहीं किया। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान की देखभाल के लिए नैनी को 1.50 लाख रुपए से ज्यादा फीस देती हैं। हालांकि उनकी फीस की कभी करीना या फिर सैफ अली खान ने आधिकारिक घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि करीना कपूर हाल ही बेटे तैमूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं। उन्हें सोशल मीडिया पर 'खराब मां' के नाम से ट्रोल किया गया। हालांकि की उन्होंने इस चैट शो में ट्रोलर्स को भी दमदार जवाब दिया। करीना जल्द की अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।