फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors & co-Stars: साथ काम नहीं करना चाहते ये सितारे, ठुकरा चुके हैं बड़ी-बड़ी फिल्में

Wed, 07 Sep 2022 09:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Sep 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor to Katrina Kaif Ranbir Kapoor these Stars refused to do movie with some co actors
कटरीना कैफ-रणबीर कपूर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर बॉलीवुड में एक्टिंग से ज्यादा नाम का सिक्का चलता है। यह सच भी है कि अच्छा नाम और पहचान बन जाने पर फिल्मी ऑफर्स के ढरे लग जाते हैं। हर एक्टर उस स्टार के साथ काम करना चाहता है। मगर, तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है। इंडस्ट्री में सितारे चमकने पर जहां प्यार बरसता है, वहीं कई बार लोग दुश्मनी भी मान बैठते हैं। यही वजह होती है कि अगर फिल्म में पसंदीदा को-स्टार न हो तो कुछ सितारे उसे ठुकराने में देर नहीं करते। बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां नामी एक्टर्स ने फिल्म सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दी, क्योंकि को-स्टार्स उनकी पसंद के नहीं थे। कौन-हैं वे सितारे आइए जानते हैं...

Kareena Kapoor to Katrina Kaif Ranbir Kapoor these Stars refused to do movie with some co actors
करीना कपूर-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन-करीना कपूर
अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिले तो कोई मना ही नहीं कर सकता! लेकिन, करीना कपूर ऐसा कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'ब्लैक' की प्लानिंग अमिताभ बच्चन और करीना कपूर को लेकर ही की गई थी, लेकिन अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई टूट जाने के बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में दरार आ गई थी। इसके कारण दोनों साथ काम करने में कंफरटेबल नहीं थे। आखिरकार, करीना वाला रोल रानी मुखर्जी ने किया।

Kareena Kapoor to Katrina Kaif Ranbir Kapoor these Stars refused to do movie with some co actors
आदित्य रॉय कपूर-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ-आदित्य रॉय कपूर
विदेशी धरा से ताल्लुक रखने वाली कटरीना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छा नाम कमाया है। इन दिनों वह 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। हालांकि, 'फितूर' और 'जग्गा जागूस' के फ्लॉप होने के बाद वह फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गईं। फिल्मों के साथ-साथ कैट को-स्टार्स को लेकर भी काफी चूजी हैं। इसके चलते उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म करने से साफ मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor to Katrina Kaif Ranbir Kapoor these Stars refused to do movie with some co actors
रणबीर कपूर-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर-सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। कपूर खानदान का टैग होने के साथ-साथ वह खुद भी एक शानदार एक्टर हैं। फिल्मों में को-स्टार्स की बात की जाए तो रणबीर कपूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। जी हां, रणवीर को एक फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। जैसे ही उन्होंने सोनाक्षी का इस फिल्म में नाम सुना, रणबीर ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor to Katrina Kaif Ranbir Kapoor these Stars refused to do movie with some co actors
करीना कपूर-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर-इमरान खान 
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में अपना रुतबा है। एक तो वह कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं, दूसरा खुद भी प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं। बेबो टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। मगर, करीना कपूर कोई भी फिल्म करने से पहले उसके लीड एक्टर पर खास फोकस रखती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर इमरान हाशमी के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। उन्हें फिल्म 'बदतमीज दिल' ऑफर हुई थी। लेकिन, जब उन्होंने को स्टार के रूप में इमरान हाशमी का नाम सुना था तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed