करिश्मा कपूर और करीना कपूर की कजिन नताशा नंदा 50 साल की हो गई हैं। रितु नंदा और राजन नंदा की बेटी नताशा ने 9 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे पार्टी में पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बहन के जन्मदिन पर ग्लैमरस लुक में दिखीं करिश्मा, करण जौहर-सोनाली बेंद्रे समेत जुटे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में करिश्मा के साथ फिल्ममेकर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। इस दौरान करिश्मा ने शिमरी ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा और रितु नंदा साथ में पोज देते हुए। पार्टी का थीम गोल्डन था। ऐसे में सभी मेहमान गोल्डन शिमरी ड्रेस ही पहने दिखे।
ऋतिक रोशन की पत्नी रह चुकीं सुजैन खान ने ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें सुजैन खान, रितु नंदा और सोनाली बेंद्रे नजर आ रही हैं। लुक्स की बात करें तो सुजैन ने ब्लैक और गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की। वहीं सोनाली बेंद्रे ने ब्लैक टीशर्ट के साथ गोल्डन पैंट पहनी है।
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ करिश्मा कपूर ने पोज दिया। रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
#tashubig50 #fantasticnightout #blurrynight #50&Fab
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on