{"_id":"64fb22cad368a2863704dd1b","slug":"kartik-aaryan-buys-a-office-in-andheri-in-same-building-and-floor-as-ex-girlfriend-sara-ali-khan-details-insid-2023-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: 'तेरे घर के सामने घर एक बनाऊंगा...,' सारा अली खान के पड़ोसी बने पूर्व प्रेमी कार्तिक आर्यन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: 'तेरे घर के सामने घर एक बनाऊंगा...,' सारा अली खान के पड़ोसी बने पूर्व प्रेमी कार्तिक आर्यन!
कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के चहेते स्टार्स में से एक हैं। अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता ने समय-समय पर खुद को साबित कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, अब अभिनेता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, कार्तिक आर्यन ने अंधेरी में एक नया आलीशान कार्यालय खरीदा है। इसके साथ ही वह अमिताभ बच्चन, काजोल और कथित पूर्व प्रेमिका सारा अली खान के साथ जुड़ गए हैं। कैसे चलिए जान लेते हैं-
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते समय में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपने कथित रोमांस की अफवाहों के कारण सुर्खियों में छाए रहे। वहीं, सारा ने 'कॉफी विद करण' शो में अभिनेता के लिए अपनी पसंद कबूल की थी। उसके बाद, इस जोड़ी ने 2020 में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल में अभिनय किया और फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद अलग हो गए।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन ने मुंबई के वीरा देसाई रोड में सिग्नेचर बिल्डिंग में एक आलीशान संपत्ति में निवेश किया है, और वहां एक कार्यालय खरीदा है। कथित तौर पर कार्तिक ने चौथी मंजिल पर 10 करोड़ से अधिक में एक कार्यालय खरीदा है, और पिछले शुक्रवार को 47.55 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया।
दरअसल, सारा अली खान का भी उसी इमारत में उसी मंजिल पर एक कार्यालय है। मनीकंट्रोल के अनुसार, उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह के साथ चौथी मंजिल पर एक यूनिट खरीदी और इसे इस साल जुलाई में पंजीकृत कराया और संपत्ति की कीमत 9 करोड़ रुपये है। सारा प्रोजेक्ट के लिए 41.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी कर चुकी हैं।
इस बीच, अमिताभ बच्चन और काजोल ने भी हाल ही में बॉलीवुड के लिए व्यावसायिक केंद्र बन रहे अंधेरी में संपत्तियां खरीदीं। वहीं, कार्तिक के जरिए उसी बिल्डिंग में संपत्ति खरीदने की खबरों ने कथित पूर्व जोड़े के फैंस की खुशी बढ़ा दी है। जो भी हो लेकिन यह संयोग फैंस को उत्साहित कर रहा है। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में दिखाई देंगे। फिल्म अगले वर्ष 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में हंसल मेहता की अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' और 'भूल भुलैया 3' और 'आशिकी 3' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।