फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aryan: शादी में देरी से पहुंचे कार्तिक आर्यन से नाराज हुईं मैनेजर, सामने आई नोकझोंक की प्यारी वीडियो

Fri, 27 May 2022 06:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 06:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म भूल भूलैया 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि अपनी रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan get scolded by manager Janahavi for getting late at her  wedding watch out the cute video here
मैनेजर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म भूल भूलैया 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि अपनी रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया तो देखते हुए एक्टर अलग-अलग जगह जाकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में कार्तिक अपने फिक्स और बिजी शेड्यूल के बीच समय निकालकर अपनी मैनजर की शादी में पहुंचे। 

Kartik Aaryan get scolded by manager Janahavi for getting late at her  wedding watch out the cute video here
मैनेजर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। इस फोटोज और वीडियोज में कार्तिक काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक वीडियो में अभिनेता से नाराज उनकी मैनेजर डांट लगाती भी नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मैनेजर जान्हवी शादी में देरी से पहुंचने पर कार्तिक आर्यन को डांट लगाती नजर आईं।

Kartik Aaryan get scolded by manager Janahavi for getting late at her  wedding watch out the cute video here
मैनेजर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

वीडियो में जान्हवी कहती हैं कि  ‘कार्तिक आर्यन मेरी शादी में देर से आए हैं। यह नोट कर लीजिए। वह असल शादी के वक्त नहीं थे।‘ इस पर जवाब देत हुए कार्तिक कहते हैं, ‘मैं तेरे चौथे फेरे पर आया था, जिस पर जान्हवी उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं। सामने आए इस वीडियो में कार्तिक आर्यन की उनकी मैनेजर के साथ एक बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो के अलावा अभिनेता ने कई और तस्वीरें और वीडियोज भी साझा किए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan get scolded by manager Janahavi for getting late at her  wedding watch out the cute video here
मैनेजर की शादी में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए दूल्हा- दूल्हन को बधाई दी। वहीं, एक वीडियो में कार्तिक की एक दोस्त उनकी कार के आगे खड़ी दिख रही हैं, जिस पर अभिनेता ‘भूल भूलैया 2' का डायलॉग बोलते हैं, ‘मंजूलिका हट जा।' इस तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,‘कुछ नहीं लेकिन खूबसूरत, बधाई जान्हवी। रुस्तम जी इनका ख्याल रखना।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

विज्ञापन
Kartik Aaryan get scolded by manager Janahavi for getting late at her  wedding watch out the cute video here
'भूल भूलैया 2 - फोटो : insta

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता कार्तिक आर्यन बीते हफ्ते ही रिलीज हुई फिल्म भूल भूलैया 2 में नजर आए। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, कियारा आडवानी, एक्टर राजपाल यादव भी अहम किरदार निभाते दिखाई दिए। अभिनेता अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा स्टारर भूल भूलैया की यह सीक्वल फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। अनीज बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed