Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kartik Aaryan got the support of team 'Shehzada', Bhushan Kumar said, we asked to postpone the Hindi release of 'Ala Vaikunthapurramuloo'
{"_id":"61efd22718f45c19d51f49d9","slug":"kartik-aaryan-got-the-support-of-team-shehzada-bhushan-kumar-said-we-asked-to-postpone-the-hindi-release-of-ala-vaikunthapurramuloo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कार्तिक को मिला टीम ‘शहजादा’ का सपोर्ट, भूषण बोले, ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की हिंदी रिलीज टालने को हमने कहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: कार्तिक को मिला टीम ‘शहजादा’ का सपोर्ट, भूषण बोले, ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की हिंदी रिलीज टालने को हमने कहा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
अल्लु अर्जुन की दो साल पुरानी फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने के फैसले पर अभिनेता कार्तिक आर्यन के इसके हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ में काम करने से मना करने की कथित धमकी को फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माता और निर्देशक ने कोरी अफवाह बताया है। इस मसले पर कार्तिक आर्यन के पीछे फिल्म की पूरी टीम पूरे दमखम के साथ खड़ी हो गई है। ‘शहजादा’ नाम से बन रही इस रीमेक के निर्माताओं में अल्लु अर्जुन के पिता अल्लु अरविंद का नाम भी शामिल है। इन दिनों साउथ का हर निर्माता अपनी फिल्म के हिंदी रीमेक में मुनाफा लेने के लिए बतौर निर्माता उसमें भी शामिल रहता है, हालांकि फिल्म में पैसा कोई दूसरा निर्माता लगा रहा होता है। और, ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की ‘शहजादा’ नाम से बन रही रीमेक में पैसा नंबर वन म्यूजिक कंपनी टी सीरीज का लग रहा है।
Trending Videos
2 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में टी सीरीज के प्रबंध निदेशक और फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माता भूषण कुमार का कहना है कि कार्तिक आर्यन का इस पूरे मामले से कोई लेना देना ही नहीं है। उन्होंने कभी फिल्म निर्माण की किसी भी प्रक्रिया में हस्तेक्षप नहीं किया। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत से हमारे साथ काम किया है। तमाम फिल्में हमने साथ में की हैं। वह एक बहुत ही पेशेवर अभिनेता है और उन पर इस तरह के इल्जाम लगाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
भूषण कुमार ये भी बताते हैं कि ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की खबर सामने आई तो हमने बतौर फिल्म ‘शहजादा’ के निर्माता मनीष शाह की कंपनी गोल्डमाइन्स से ऐसा न करने की गुजारिश की। किसी फिल्म को रिलीज करना न करना एक निर्माता का फैसला होता है, इसमें कोई अभिनेता कैसे दखल दे सकता है।
4 of 5
रोहित धवन और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के निर्देशक रोहित धवन के मुताबिक फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर कार्तिक आर्यन का उत्साह और इरादा बेदाग है। उनके साथ काम करना बहुत ही अच्छा रहा है। एक निर्देशक और एक अभिनेता के तौर पर हमारे बीच में बहुत ही तगड़ा रिश्ता है और इस फिल्म के लिए हमारा जो प्यार है, उसके बीच में कोई और नहीं आ सकता।
विज्ञापन
5 of 5
टीम शहजादा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘शहजादा’ के एक और निर्माता अमन गिल कहते हैं कि फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने का जब हमें पता चला तो बतौर इसके हिंदी रीमेक के निर्माता हमने मनीष शाह से ऐसा न करने की अपील की। कार्तिक इसकी रीमेक को लेकर शुरू से बहुत समर्पित अभिनेता रहे हैं और वह हमेशा ये पूछते रहते हैं कि फिल्म की बेहतरी के लिए हम क्या कर सकते हैं। हिंदी सिनेमा में उनके जैसे समर्पित और लगनशील अभिनेता कम ही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।