फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Vs Ahaan: कार्तिक से सीधे भिड़ेगा यशराज का ये नया सितारा, अनुराग की फिल्म जैसी कहानी पर मोहित की फिल्म

Mon, 03 Mar 2025 10:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

शीर्षक ‘आशिकी 3’ को लेकर मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स के साथ कानूनी लड़ाई में अटकी टी सीरीज एक म्यूजिकल फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ बना रही है। फिल्म की हीरोइन श्रीलीला हैं और इसके निर्देशक हैं अनुराग बसु।

विज्ञापन
Kartik aaryan working with anurag basu and Ahaan Panday to work with Mohit Suri film with same storyline
कार्तिक आर्यन और अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की जो खास बीमारी बरसों से लाइलाज रही है, वह ये है कि एक ही समय में एक जैसी कहानियों पर बड़े बजट की एक साथ दो फिल्में बनना। कभी कभी ये मामला ‘सुल्तान’ और ‘दंगल’ की तरह दोनों फिल्मों के निर्देशकों की आपसी सूझबूझ के साथ मिल बैठने से हिट भी हो जाता है लेकिन अदावत अगर मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा जैसी हो तो मामला ‘तूफान’ और ‘जादूगर’ भी हो जाता है या कहें कि ‘सावी’ और ‘जिगरा’ जैसा हो जाता है। 

Kartik aaryan working with anurag basu and Ahaan Panday to work with Mohit Suri film with same storyline
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा मामला है यशराज फिल्म्स और टी सीरीज की की अगली म्यूजिकल फिल्मों का। शीर्षक ‘आशिकी 3’ को लेकर मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स के साथ कानूनी लड़ाई में अटकी टी सीरीज एक म्यूजिकल फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ बना रही है। फिल्म की हीरोइन श्रीलीला हैं और इसके निर्देशक हैं अनुराग बसु। बताते हैं कि ठीक ऐसी ही एक कहानी पर यशराज फिल्म्स भी एक पिक्चर बना रहा है। 

Kartik aaryan working with anurag basu and Ahaan Panday to work with Mohit Suri film with same storyline
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टी सीरीज और यशराज फिल्म्स की इन दोनों नई फिल्मों के हीरो गायक हैं। दोनों के हाल फिलहाल में जो दृश्य शूट हुए हैं, वे भी एक जैसे ही हैं। कार्तिक आर्यन का हाल ही में जो फर्स्ट लुक इस फिल्म से जारी हुआ है, उसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं और इस दौरान परदे पर या फर्स्ट लुक पोस्टर पर कोई वैधानिक चेतावनी भी नजर नहीं आती। मुंबई में चर्चा है कि कार्तिक आर्यन को इसके लिए काफी मोटी रकम भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik aaryan working with anurag basu and Ahaan Panday to work with Mohit Suri film with same storyline
चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, यशराज फिल्म्स के लिए निर्देशक मोहित सूरी ने बीते दिन एक ऐसा दृश्य शूट किया है जिसमें कार्तिक के इस फर्स्ट लुक से कहीं ज्यादा ताजगी और कहीं ज्यादा ऊर्जा नजर आती है। ये दृश्य एक म्यूजिक फेस्टिवल का है और इसे रचने के लिए मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि करीब डेढ़ हजार जूनियर कलाकारों को इकट्ठा किया गया था। 

विज्ञापन
Kartik aaryan working with anurag basu and Ahaan Panday to work with Mohit Suri film with same storyline
अहान पांडे-मोहित सूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहित सूरी की ये वही फिल्म है जिससे निर्माता आदित्य चोपड़ा नए सितारे अहान पांडे को लॉन्च करने जा रहे हैं। अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान की ट्रेनिंग बीते चार साल से यशराज फिल्म्स में चलती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed