फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-आमिर की फिल्म से छूटते ही परिवार के पास पहुंचीं कटरीना, वजह भी जान लें

Sat, 14 Apr 2018 07:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif In London Spending Time With Family And Kaif Sisters
KATRINA KAIF - फोटो : SELF

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग से जैसे ही कटरीना कैफ को फुर्सत मिली, कटरीना कैफ फौरन लंदन रवाना हो गईं। वह घर में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। 

Katrina Kaif In London Spending Time With Family And Kaif Sisters
Katrina Kaif - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ ने फार्म हाउस में बहनों के साथ वक्त बिताया और अपनी इस आउटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिले हैं। इस तस्वीर में कटरीना अपनी दो बहनों के साथ नजर आ रही हैं।

Katrina Kaif In London Spending Time With Family And Kaif Sisters
Katrina Kaif - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ के लंदन जाने के पीछे दो वजहें हैं। पहली वजह तो यह है कि वह काम के तनाव को कम करने के लिए छुट्टियां प्लान कर रही थीं। फिल्म, फोटोशूट्स और विज्ञापनों की वजह से वह दुबई में सलमान के भांजे के जन्मदिन में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। अब जब उन्हें काम से फुर्सत मिली है तो वह अपने परिवार के साथ रिलैक्स करना चाहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif In London Spending Time With Family And Kaif Sisters
Isabelle Kaif

कटरीना के लंदन जाने की दूसरी वजह हैं उनकी छोटी बहन इसाबेल कैफ। दरअसल, इसाबेल इन दिनों लंदन में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। डांस आधारित इस फिल्म का नाम है 'टाइम टू डांस'। इस फिल्म में इसाबेल एक्टर सूरज पंचोली के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Katrina Kaif In London Spending Time With Family And Kaif Sisters
Katrina Kaif

बता दें कि कटरीना कैफ जल्द 'बार्बी ड्रीम्स' के नाम से एक किताब रिलीज करेंगी जिसमें वह अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएंगी। इस किताब में कटरीना कैफ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा नहीं होगा। किताब का नाम बार्बी इसलिए रखा गया क्योंकि कटरीना बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोईन हैं जिनके नाम से बार्बी डॉल्स की रेंज लॉन्च की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed