{"_id":"5bc5ad18bdec226997412bd5","slug":"katrina-kaif-play-pakistani-dancer-role-in-abcd-3-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस के बाद अब पाक डांसर बनेंगी कटरीना, 'एबीसीडी 3' में अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी जासूस के बाद अब पाक डांसर बनेंगी कटरीना, 'एबीसीडी 3' में अहम रोल
Tue, 16 Oct 2018 04:08 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेमो डिसूजा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'एबीसीडी' के तीसरे पार्ट में कटरीना कैफ एक पाकिस्तानी डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना के साथ फिल्म में वरुण धवन भी दिखेंगे। वरुण फिल्म में हिंदुस्तानी डांसर के रोल में होंगे। 'एबीसीडी' बॉलीवुड की बड़ी डांस फिल्मों में से है और इसके पिछले दोनों पार्ट हिट रहे हैं। दर्शकों को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
2 of 5
katrina kaif
खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी क्रॉस बार्डर लव स्टोरी होगी। पाकिस्तानी डांसर कटरीना लंदन में आयोजित एक डांस प्रतियागिता में भारतीय डांसर वरुण धवन से मिलेंगी। पिछले दोनों पार्ट की तरह इस फिल्म को भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म बनने की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि कटरीना और वरुण अपने डांस मूव्स से दर्शकों को कितना आकर्षित कर सकेंगे।
3 of 5
Katrina Kaif
फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। इसके डायरेक्टर रेमो डिसूजा और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। कटरीना, वरुण के अलावा फिल्म में प्रभुदेवा, धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनित पाठक होंगे। अगले साल ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। कटरीना की आने वाली अगली फिल्में तीनों खान के साथ हैं। वे सलमान खान के साथ 'भारत', आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां', और शाहरुख के साथ 'जीरो' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी। खबर है कटरीना कैफ का इस फिल्म में आइटम डांस है। फिल्म की कहानी हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी डांसर पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : PTI
कटरीना पाकिस्तानी डांसर के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं वरुण धवन भारतीय डांसर के किरदार में होंगे। दोनों की मुलाकात लंदन में हो रहे अंतरराष्ट्रीय डांस कंपीटिशन के दौरान होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।