फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif Vicky Kashual Wedding: नेहा धूपिया ने शेयर कीं पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें, एक्ट्रेस ने तोड़ दिया शादी का नियम!

Wed, 08 Dec 2021 06:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Neha Dhupia shared beautiful pictures of the party
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की शादी का जश्न शुरू हो गया है। राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें कपल के परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोग शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कटरीना और विक्की कौशल की शादी में 120 लोग शामिल हो रहे हैं और मेहमानों ने वेन्यू पर पहुंचना भी शुरू कर दिया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कटरीना और विक्की कौशल ने अपने सभी मेहमानों पर कई सख्त नियम लगाए हैं ताकि शादी की कोई तस्वीर व वीडियो सामने ना आ सके। लेकिन अब ऐसा लग रहा है इन नियमों को नेहा धूपिया ने नियम तोड़ दिया है।



दरअसल, नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ कटरीना और विक्की कौशल की शादी में शामिल हुई हैं और अब एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इन तस्वीरों को फैंस कटरीना और विक्की की शादी की मान रहे हैं।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Neha Dhupia shared beautiful pictures of the party
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने पति अंगद संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में नेहा अपने पति अंगद बेदी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में अंगद और नेहा कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं तो कुछ फोटोज में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। लुक की बात करें तो, नेहा और अंगद सिल्वर कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से दोनों एक साथ और भी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Neha Dhupia shared beautiful pictures of the party
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ नेहा धूपिया ने लिखा, ‘नींद से वंचित नए माता-पिता पार्टी के लिए बाहर जा रहे हैं जैसे कि यह नब्बे का दशक है... चीजें जो हम भूल गए हैं। 1) पार्टी कैसे करें 2) पार्टी कैसे करें  3) पार्टी कैसे करें।’ बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की ये तस्वीरें एक दिन पुरानी हैं लेकिन इन तस्वीरों पर भी फैंस नेहा से विक्की और कटरीना की शादी के बारे में पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Neha Dhupia shared beautiful pictures of the party
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों पर फैंस कई कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कटरीना की शादी में चेना है या फिर गुलाब जामुन।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या सच में यह विकैट की शादी की तस्वीरें हैं?’ इन कमेंट से साफ है कि फैंस कटरीना और विक्की की शादी की तस्वीरों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Neha Dhupia shared beautiful pictures of the party
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram

बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। ऐसे में दोनों की शादी का सेलिब्रेशन पूरे तीन दिन चलने वाले हैं। आज कटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी होगी और कल दोनों की मेहंदी सेरेमनी होगी। कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि मुंबई आने के बाद दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, जिसमें बॉलीवुड का हर सितारा नजर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed