{"_id":"5bf783febdec22418130a84d","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-ariba-naseem-won-10-thousands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: डेढ़ लाख जीतने के बाद इस कंटेस्टेंट ने गंवा दिया सब कुछ, इस वजह से हाथ आए चंद रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी 10: डेढ़ लाख जीतने के बाद इस कंटेस्टेंट ने गंवा दिया सब कुछ, इस वजह से हाथ आए चंद रुपये
Fri, 23 Nov 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 का ये आखिरी हफ्ता है। ऐसे में चाहे दर्शक हों या अमिताभ बच्चन सभी के लिए ये एक इमोशनल जर्नी है। गुरुवार को शो की शुरुआत उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वालीं अरीबा नसीम से हुई। अरीबा एक एंकर बनना चाहती हैं हालांकि सोसाइटी के प्रेशर की वजह से वो इस क्षेत्र में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाईं।
2 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन अरीबा से पूछते हैं कि उनके नाम का मतलब क्या है। अरीबा ने बताया कि उनके नाम का मतलब समझदार होता है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि फिर तो आपसे बहुत ही अदब से बात करनी पड़ेगी क्योंकि उनके नाम का मतलब ही समझदार है।
3 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अरीबा शो के शुरुआत से नर्वस दिख रही थीं। कई सवाल पर वो बिल्कुल हड़बड़ा गईं। पहले दो सवालों में ही वो अटक गईं और 2 लाइफलाइन की मदद ले ली। 10 हजार के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते वो दो लाइफलाइन ले चुकी थीं। इसके बाद भी वो जल्दबाजी में खेलते हुए दिखाई दीं। अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि वो घबराए नहीं और आराम से खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
9वें सवाल तक अरीबा ने सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था। आस्क द एक्सपर्ट की मदद से उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया और 1.60 लाख जीतने में कामयाब रहीं। 10वें सवाल के लिए 3.20 लाख केे सवाल पर अरीबा फिर से कन्फ्यूज हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
- फोटो : sony
अरीबा से पूछा गया कि 'बकरी की आंखों के पुतली का आकार क्या है?' जिसके ऑप्शन थे- आयताकार, वी आकार, गोलाकार, अर्द्धचंद्राकार। अरीबा ने इस सवाल का जवाब गोलाकार दिया जबकि इसका सही जवाब आयताकार है। एक गलत दवाब देने की वजह से वो 1.60 लाख रुपये से सीधे 10 हजार रुपये ही जीत पाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।