फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 2: शाहरुख का करियर खतरे में डालने वाली ‘केजीएफ’ के सामने इस बार शाहिद, पहले वीकएंड में सेंचुरी मारने की है तैयारी

Sat, 26 Mar 2022 01:12 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 26 Mar 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
KGF 2 releasing on April 14 at box office will compete with Shahid Kapoor Jersey
जर्सी, केजीएफ2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद दो साल पहले पूरी देश में लगी बंदिशें हटाए जाने के साथ ही मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का कारोबार छलांगे भरता दिखने लगा है। पहले फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 650 स्क्रीन्स से शुरू करके 4000 स्क्रीन्स तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। हिंदी, तमिल, कन्नड़ औऱ मलायामम में भी शुक्रवार को रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ के स्क्रीन्स की संख्या भी पूरी दुनिया के सिनेमाघरों को गिनकर आठ हजार के ऊपर निकल चुकी है और अब बारी कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ की है। फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ के बीत तीन हफ्ते का अंतर इसीलिए रखा गया है कि जब ‘केजीएफ 2’ रिलीज हो तो इसको स्क्रीन्स मिलने में किसी तरह की अड़चन सामने न आए। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज को लेकर देश के अलग अलग कोनों में क्या तैयारियां चल रही हैं...

KGF 2 releasing on April 14 at box office will compete with Shahid Kapoor Jersey
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उसके पहले आपको ये भी बता देते हैं कि फिल्म ‘केजीएफ’ के पहले चैप्टर ने अपनी रिलीज के समय क्या कमाल किया था। इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान की बहुप्रचारित फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई थी और फिल्म ‘केजीएफ’ ने बॉक्स ऑफिस के बादशाह को पहले वीकएंड पर ही मुकाबले से बाहर कर दिया था। फिल्म के हिंदी संस्करण को भी धमाकेदार कामयाबी मिली और बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान व अनुष्का शर्मा की फिल्म का एक अनजान हीरो यश की फिल्म ‘केजीएफ’ ने जो हश्र किया, उसके बाद से दोनों सितारों की कोई नई फिल्म चार साल बाद भी बड़े परदे तक नहीं पहुंच सकी है।

KGF 2 releasing on April 14 at box office will compete with Shahid Kapoor Jersey
केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, अभिनेता यश अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ का दूसरा चैप्टर लेकर तैयार हैं। ‘केजीएफ’ चैप्टर टू भी अपनी पहली फिल्म की तरह कन्नड़ में ही मूल रूप से बनी एक्शन फिल्म है जिसे प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हैं, विजय किरागांडुर। चैप्टर 2 की शूटिंग 13 मार्च 2019 को शुरू हुई और ये फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान आए संकट के चलते फिल्म की रिलीज लगातार टलती रही। अब ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF 2 releasing on April 14 at box office will compete with Shahid Kapoor Jersey
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ 2’ को पूरे देश में इस रणनीति के साथ रिलीज किया जा रहा है कि ये फिल्म अपनी पहली फिल्म का ना सिर्फ पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार करे बल्कि हिंदी पट्टी में भी अपनी सफलता को फिर से दोहराए। फिल्म ‘केजीएफ 1’ ने अपनी रिलीज के पहले वीकएंड पर करीब 60 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘जीरो’ की पहले वीकएंड की कमाई इससे कम रह गई थी। इस बार फिल्म में प्रकाश राज के साथ संजय दत्त, और रवीना टंडन भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ से है और माना जा रहा है कि फिल्म इस बार पहले वीकएंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।

विज्ञापन
KGF 2 releasing on April 14 at box office will compete with Shahid Kapoor Jersey
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ 1’ कन्नड़ में बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके सीक्वेल को रिलीज करने के लिए इसके निर्माताओं व वितरकों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। समझा जा रहा है कि ये फिल्म अकेले भारत में कम से कम 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर सुपरहिट हो चुका है। फिल्म का पहला गाना भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड बना चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed