प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म ने इन्हीं कुछ दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यश के डायलॉग को अलग-अलग अंदाज में बोल रहा है। इसी बीच अब साउथ के अभिनेता भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की खूब तारीफ कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब प्रभास और राम चरण ने यश के काम और इस फिल्म की तारीफ की है।
KGF Chapter 2: केजीएफ 2 के दीवाने हुए साउथ स्टार्स, प्रभास ने टीम को दी बधाई, तो राम चरण ने रॉकी भाई को बताया 'अद्भुत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण ने 'केजीएफ चैप्टर 2' में कलाकारों के काम की जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रशांत नील, हम्बल फिल्म्स और केजीएफ की पूरी टीम को शानदार सफलता के लिए मेरी तरफ से बधाई। मेरे भाई यश आपकी एक्टिंग अद्भूत थी और आपकी ऑनस्क्रीन उपस्थिति प्रशंसनीय है। संजय दत्त जी, रवीना टंडन जी, प्रकाश राज गरु और राव रमेश गरु आपके अब तक के सर्वश्रेष्ठ काम को देखकर खुशी हुई। श्रीनिधि शेट्टी बधाई हो।' इसके आगे भी राम चरण ने फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई दी।
View this post on Instagram
प्रभास ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर 'केजीएफ चैप्टर 2' का पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर को उन्होंने यश, प्रशांत नील, विजय किरागंदूरी को टैग किया और फिल्म की पूरी टीम को केजीएफ चैप्टर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई दी। प्रभास के इस पोस्ट पर यश ने भी प्रतिक्रिया दी है। यश ने प्रभास की इंस्टा स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद प्रभास।' इसके साथ उन्होंने खुशी का इमोटिकॉन भी लगाया।
यश की 'केजीएफ चैप्टर 1' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैंस चैप्टर 2 का इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार चार साल बाद 14 अप्रैल को खत्म हुआ। इसी दिन केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने महज एक हफ्ते में लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई की और अब ये फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए आगे बढ़ गई है।