फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

First Look: फिल्म 'एनिमल' के सेट से रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना का लुक हुआ लीक, कुर्ता पायजामा में दिखे एक्टर

Sat, 23 Apr 2022 05:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Apr 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna look leaked from the set of the film Animal the actor was seen in kurta pyjama
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में ही है लेकिन फैंस अभी से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े एक छोटे से वीडियो क्लिप ने फैंस की बेताबी और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, शनिवार को रणबीर कपूर के एक फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं।

Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna look leaked from the set of the film Animal the actor was seen in kurta pyjama
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो हिमाचल के मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म के क्रू के साथ कुछ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में रणबीर सफेद कुर्ता पायजामा पहने हैं जबकि रश्मिका लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। बता दें कि रश्मिका और रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna look leaked from the set of the film Animal the actor was seen in kurta pyjama
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'यह किसी गाने का सीन लग रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' एक और ब्लॉकबस्टर आने को तैयार।' जबकि फैन ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'यार कृपया ऐसा न करें। वे बहुत मेहनत कर रहे हैं, उनके लुक को रिवील न करें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir Kapoor✨ (@ranbirkapoor143_)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna look leaked from the set of the film Animal the actor was seen in kurta pyjama
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रणबीर और रश्मिका ने इस हफ्ते की शुरुआत में एनिमल की शूटिंग शुरू की। इस क्राइम ड्रामा का निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। रणबीर ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की है, जिसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed