फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Worldwide Collection: रॉकी का दुनिया भर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पहुंचे इस नंबर पर

Thu, 28 Apr 2022 12:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Worldwide collection 4th Highest-Grossing Indian Movie beats Aamir Khan salman khan movies
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद अब निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में टॉप 5 फिल्मों में पहुंच गई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के मामले में पहले ही टॉप 5 फिल्मों में जगह बना ली है। बीते एक महीने में ये दूसरी गैर हिंदी भारतीय फिल्म है जिसने दुनिया भर में अपने कारोबार से धूम मचाई और नौ सौ करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली। जिस रफ्तार से फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में जारी रहा है और जैसा इसके अभी तीसरे हफ्ते में भी करने की उम्मीद है, उससे लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही हजार करोड़ रुपये का चमत्कारिक आंकड़ा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में हासिल कर लेगी।

KGF Chapter 2 Worldwide collection 4th Highest-Grossing Indian Movie beats Aamir Khan salman khan movies
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपनी रिलीज के 13वे दिन का कारोबार बुधवार की रात पूरा किया। फिल्म के 14वें दिन का प्रदर्शन गुरुवार की रात शुरू होगा और इसी दिन या अधिक से अधिक शुक्रवार की रात इस फिल्म के एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार वर्ल्डवाइड कर लेने की उम्मीद जताई जा रह है। शुरू के 13 दिनों में फिल्म ने 931.70 करोड़ रुपये की कमाई दुनिया भर में की है। इसमें अकेले भारत का कलेक्शन 650 करोड़ रुपये से ऊपर का है। फिल्म ने बीते हफ्ते रिलीज हुई हिंदी फिल्मों ‘ऑपरेशन रोमियो’ और ‘जर्सी’ को मुकाबले से बाहर किया और अब ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ पर भी ये भारी पड़ने वाली है।

KGF Chapter 2 Worldwide collection 4th Highest-Grossing Indian Movie beats Aamir Khan salman khan movies
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीक्रेट सुपरस्टार की छुट्टी
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के वर्ल्ड वाइड 931.70 करोड़ की कमाई करने के साथ ही इस फिल्म ने आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फाइव भारतीय फिल्मों की सूची से बाहर कर दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से आगे अब बस तीन फिल्में हैं। नंबर वन पर है आमिर खान की ही फिल्म ‘दंगल’ जिसने 2070.30 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की है। इसके बाद ‘बाहुबली 2’ का नंबर आता है जिसने 1788.06 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ है जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 1103 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Worldwide collection 4th Highest-Grossing Indian Movie beats Aamir Khan salman khan movies
केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना सुल्तान रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

घरेलू कलेक्शन 643.40 करोड़
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी रिलीज के 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस कमाई में फिल्म के हिंदी संस्करण का योगदान करीब 6.70 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 2.70 करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब 70 लाख रुपये, तमिल में 2.40 करोड़ रुपये और मलयालम मे करीब 90 लाख रुपये रहा। फिल्म का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब करीब 673.40 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Worldwide collection 4th Highest-Grossing Indian Movie beats Aamir Khan salman khan movies
अधीरा, केजीएफ 2 में संजय दत्त - फोटो : social media

हिंदी की कमाई 343.70 करोड़
‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सिर्फ हिंदी संस्करण की बात करें तो रिलीज के पहले हफ्ते में 268.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद इसने दूसरे शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 18.25 करोड़ रुपये, दूसरे रविवार को 22.68 करोड़ रुपये, दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपये, दूसरे मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपये और दूसरे बुधवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म के हिंदी संस्करण की कुल कमाई अब तक 343.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी मे रिलीज हुई फिल्मों में अब इसके ऊपर सिर्फ दो ही फिल्में हैं। इनमें से नंबर एक पर साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ जिसके हिंदी संस्करण ने 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 387.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed