{"_id":"5d159c288ebc3e3c88215246","slug":"kiara-advani-celebrates-film-kabir-singh-success-with-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' के 100 करोड़ पार करते ही सेलिब्रेशन के मूड में कियारा, पेरेंट्स के साथ काटा केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' के 100 करोड़ पार करते ही सेलिब्रेशन के मूड में कियारा, पेरेंट्स के साथ काटा केक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सफलता मिलने के बाद अब कियारा आडवाणी ने इसे अपने माता-पिता के साथ सेलिब्रेट किया।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : social media
कियारा ने फिल्म का पोस्टर छपा केक काटा। इस दौरान वो अपनी मां के साथ पोज दे रही हैं। उनके पिता शैम्पेेन की बोतल खोलते हुए देखे जा सकते हैं। लुक्स की बात करें तो कियारा ने सफेद रंग की टीशर्ट के साथ सिल्वर कलर की स्कर्ट कैरी की है। वहीं उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कियारा आडवाणी के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में साल 2014 में फिल्म फगली से डेब्यू किया था। उन्हें असली पहचान 2016 में आई फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से मिली। बीते 5 सालों में कियारा ने ऐसी कई फिल्में कीं जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक सर्जन की भूमिका में हैं, जिनका दिल कियारा आडवाणी पर आ जाता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
कबीर सिंह ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और हाल ही में रिलीज हुई 3 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। केसरी फिल्म 105.86 करोड़ तक 8 दिन में पहुंची, रणवीर सिंह की गली ब्वॉय को 100.30 करोड़ तक पहुंचने में 8 दिन लगे जबकि टोटल धमाल फिल्म 7 दिन में 94.55 करोड़ तक पहुंची थी। ऐसे में कबीर सिंह फिल्म ने महज 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर इन तीनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।