सब्सक्राइब करें

किरण खेर का जन्मदिन और अमिताभ बच्चन ने की शहीदों के परिवार की मदद सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 14 Jun 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher birthday Amitabh Bachchan help to families of Pulwama soldiers top entertainment news
Kirron Kher, Amitabh Bachchan - फोटो : social media

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ था। फिल्मों, रियलिटी शो के अलावा किरण खेर राजनीति में भी धाक जमा चुकी हैं। किरण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे और थियेटर से की थी। बैडमिंटन की अच्छी खिलाड़ी रहीं किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेला है। आज उनका जन्मदिन है।



पढ़ें: शादीशुदा एक्टर से प्यार कर बैठी थीं किरण खेर, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Trending Videos
Kirron Kher birthday Amitabh Bachchan help to families of Pulwama soldiers top entertainment news
के आसिफ - फोटो : social media

बॉलीवुड के इतिहास में अगर किसी डायरेक्टर को याद किया जाएगा तो उसमें के. आसिफ का नाम सबसे पहले होगा। के. आसिफ ऐसे निर्देशक रहे जो सिर्फ अपनी एक फिल्म के लिए जाने जाते हैं लेकिन उस एक फिल्म ने जो कुछ हासिल किया वो न उस दौर में संभव था न ही इस दौर में संभव है। हमेशा चुटकी से सिगरेट या सिगार की राख झाड़ने वाले के. आसिफ मुंबई आए तो थे दर्जी बनने,  लेकिन बन गए अव्वल दर्जे के निर्देशक। आज उनका जन्मदिन है।

पढ़ें: 'मुगल-ए-आजम' को बनाने में के. आसिफ ने लगाए थे 14 साल, 105 गानों को कर दिया था रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher birthday Amitabh Bachchan help to families of Pulwama soldiers top entertainment news
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala

एक मैगजीन के लिए साड़ी में फोटो शूट कराकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा गुरुवार की शाम मुंबई में पूरी तरह केसरिया रंग में नजर आईं। डेटिंग वेबसाइट बंबल के एक कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका ने यहां खुद को पूरी तरह ढक रखा था, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने मोदी-मोदी नारे लगाने शुरू कर दिए।

पढ़ें: ताजा फोटोशूट पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा ने पहनी केसरिया ड्रेस, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

Kirron Kher birthday Amitabh Bachchan help to families of Pulwama soldiers top entertainment news
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने गुस्सा जाहिर किया है। गुरूवार को मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर को उस मामले में क्लीन चिट दे दी जिसमें तनुश्री दत्ता ने उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अब तनुश्री दत्ता ने पुलिस और कानून व्यवस्था को भ्रष्ट बताया है। तनुश्री दत्ता ने कहा, 'भ्रष्ट पुलिस फोर्स और कानून व्यवस्था ने नाना पाटेकर जैसे ऐसे इंसान को क्लीन चिट दी है जिस पर पहले भी फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं।' 

पढ़ें: नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर तनुश्री दत्ता का फूटा गुस्सा, मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
Kirron Kher birthday Amitabh Bachchan help to families of Pulwama soldiers top entertainment news
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाया था। तब से इस बात की चर्चा चल रही थी कि अमिताभ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता कब करेंगे, जिसकी उन्होंने घोषणा की थी। अब बिग बी ने अपने इस वादे को भी पूरा कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों के 49 परिवारों को मुंबई बुलाया और 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।

पढ़ें: अमिताभ ने पूरा किया अधूरा वादा, पुलवामा हमले के 49 शहीदों के परिजनों को मुंबई बुला सौंपे चेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed