टीवी एक्टर्स किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों की शादी को करीब छह साल हो चुके हैं। सुयश राय ने अपने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में किश्वर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
40 की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री, साझा की बेबी बंप वाली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर के साथ सुयश ने लिखा- मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, हमें अगस्त का इंतजार है। उन्होंने किश्वर को भी टैग किया था। तस्वीर में रेत पर अगस्त 2021 लिखा हुआ है। सुयश ने यह फोटो समंदर के किनारे क्लिक कराई है।
वहीं किश्वर ने लिखा- अब आप लोगों को हमारे बच्चे के बारे में सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए। अगस्त में आने वाला है नन्हा मेहमान। दोनों के इस पोस्ट पर टीवी एक्टर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि दोनों टीवी स्टार हैं और कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। किश्वर और सुयश की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि किश्वर और सुयश की शादी साल 2016 में हुई थी। किश्वर सुयश से उम्र में करीब आठ साल बड़ी हैं।
किश्वर 'हिप हॉप हुर्रे', 'कसौटी जिंदगी की', 'देश में निकला होगा चांद' जैसे कई फेमस शो में नजर आ चुकी हैं।