फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actress: अनुष्का शेट्टी से लेकर रश्मिका मंदाना तक, अब तक कुवांरी हैं साउथ की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां

Sun, 22 May 2022 10:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 22 May 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Know about these single South Indian actress who remain unmarried till date News in Hindi
अनुष्का शेट्टी, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब सिनेमा का मतलब ही हिंदी फिल्मों से होता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। बीते कुछ दिनों में सिनेमाघरों में साउथ इंडस्ट्री की कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसे देखने के बाद हर जगह दक्षिण भारतीय कलाकारों की चर्चा है। हर कोई इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बारे में जानना चाहता है खासकर इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। आज हम आपको साउथ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो फिल्मों में शानदार काम कर रही हैं लेकिन वह अब तक सिंगल हैं और फैंस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।

Know about these single South Indian actress who remain unmarried till date News in Hindi
अनुष्का शेट्टी  - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी साउथ की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी पट्टी के दर्शक अनुष्का शेट्टी को फिल्म 'बाहुबली' के लिए जानते हैं। अनुष्का 40 साल की हैं और अब तक सिंगल हैं। हालांकि, अभिनेत्री का नाम साउथ अभिनेता प्रभास के साथ जुड़ चुका है। 

Know about these single South Indian actress who remain unmarried till date News in Hindi
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नयनतारा
नयनतारा साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर हैं और वह भी कुवांरी हैं। हालांकि, नयनतारा निर्देशक विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about these single South Indian actress who remain unmarried till date News in Hindi
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन भी अब तक बैचलर हैं। अभिनेत्री साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, जिस वजह से उनके लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन अब तक तृषा की जिंदगी में कोई ऐसा नहीं आया है, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर सके।

विज्ञापन
Know about these single South Indian actress who remain unmarried till date News in Hindi
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने साउथ इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है और अब अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रश्मिका का नाम अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। दोनों के अफेयर की खबरें फैंस के बीच छाई रहती हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed