फिल्म 'मिस लवली' से अपना करियर शुरू करने वाली निहारिका सिंह इन दिनों चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह हैं नवाजउद्दीन सिद्दीकी। दरअसल, आज नवाज की ऑटोबायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' लॉन्च होने वाली है। इस किताब में नवाज ने अपने और निहारिका के रिलेशन के बारे में खुलकर बताया है।
कौन है वो एक्ट्रेस जिसके साथ फिजिकल हुए थे नवाजुद्दीन, अब सामने आकर खोलने पड़े निजी संबंधों के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वजह से निहारिका नवाज से नाराज हैं और उनका कहना है कि वो अपनी किताब बेचने के लिए एक महिला का शोषण कर रहे हैं। नवाज और निहारिका की पहली मुलाकात 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी। नवाज ने कहा कि अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने निहारिका का इस्तेमाल किया। जानें कौन हैं निहारिका...
पढ़ें- पाक क्रिकेटर के प्यार में पागल हो गई थी ये कंटेंस्टेंट, अब सामने आई ऐसी हकीकत चौंक जाएंगे दर्शक
1982 में जन्मी निहारिका का बचपन कई हिल स्टेशन में बीता। निहारिका के पिता यूपी टूरिज्म में काम करते थे। निहारिका ने 17 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। कॉमर्स की पढ़ाई में उनका इंट्रेस्ट नहीं था इसलिए वो कॉलेज बीच में ही छोड़कर मुंबई आ गईं।
पढ़े- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे
निहारिका ने साल 2005 में फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया और मिस इंडिया अर्थ का टाइटल जीता था। इसके अलावा उन्हें मिस फोटोजेनिक और मिस ब्यूटिफुल हेयर का भी टाइटल मिला था। इसके बाद निहारिका ने कई टीवी ऐड्स और म्यूजिक वीडियो में काम किया।
पढ़ें- Wedding Pics: गौरी के लिए हिंदू बन गए थे शाहरुख खान, इनकी लव स्टोरी सुनकर आप भी करेंगे 'वाह-वाह'
निहारिका ने टीवी रियलिटी शो 'बनूंगी मैं मिस इंडिया' को होस्ट भी किया। निहारिका ने अपने शुरुआती दिनों में एक साथ 10 फिल्में साइन की थीं। जिनकी शूटिंग आजतक नहीं शुरू हुई। निहारिका ने 'मिस लवली' के अलावा 'मुड़ मुड़ के ना देख मुड़ मुड़ के' और 'प्राइवेट नंबर' में काम किया है।