पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए आखिर क्यों 'डर' के सेट पर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस?

Tue, 23 Apr 2019 03:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 23 Apr 2019 03:11 PM IST
Know the reason behind Angry sunny deol tear his jeans on sets of Darr
sunny deol
अभिनेता सनी देओल की राजनीति में एंट्री हो गई है। पर्दे पर अपनी एक्शन इमेज के लिए लोकप्रिय सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर में दो बार नेशनल अवॉर्ड जीता है। पहली बार उन्हें 'घायल' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, तो वहीं दूसरी बार 'दामिनी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। सनी देओल की छवि गुस्सैल हीरो के रूप में रही है। कई बार ये गुस्सा फिल्मों में भी देखने को मिला।
Know the reason behind Angry sunny deol tear his jeans on sets of Darr
darr
इसी गुस्से का एक किस्सा बताया जाता है। दरअसल शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि सनी पाजी ने गुस्से में अपनी जींस तक फाड़ दी। जब यह फिल्म बन रही थी उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी पाजी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना।
Know the reason behind Angry sunny deol tear his jeans on sets of Darr
Darr
कई लोगों के ठुकराये जाने के बाद ये फिल्म आई शाहरुख खान के पास... शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और बॉलीवुड को मिला कककक किरण वाला विलेन। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान सनी देओल को चाकू मारने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट ही यही थी। इस सीन को लेकर सनी की यश चोपड़ा से काफी बहस हुई थी। उनका कहना था कि फिल्म में वो एक फिट कमांडो हैं ऐसे में उन्हें एक आम लड़का आकर चाकू मार देगा, तो फिर वो कमांडो किस काम के हैं। लेकिन डायरेक्टर ने कहा था तो सीन करना पड़ा। इस सीन को शूट करने के दौरान सनी इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबें फाड़ दी थीं। 
विज्ञापन
Know the reason behind Angry sunny deol tear his jeans on sets of Darr
darr
एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने खुलासा किया था कि, जब फिल्म 'डर' बनाई गई तो मुझे इस बारे में नहीं बताया गया था कि इस फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया जाएगा। मैं अपनी फिल्मों के बारे में पहले ही निर्देशक से सारी बातें जान लेता हूं। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया था। मुझसे झूठ कहा गया था। यही वजह है कि मैं पिछले 24 सालों में कभी भी यशराज के साथ काम नहीं किया।
Know the reason behind Angry sunny deol tear his jeans on sets of Darr
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
2001 में फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने कहा था, मैं कभी यश चोपड़ा के साथ दोबारा काम नहीं करूंगा। वे अपने शब्दों पर कायम नहीं रहते। उन लोगों ने मुझे धोखा दिया। मैं उनके झूठ से आहत हो गया था। यश चोपड़ा ने कभी मुझे यह नहीं बताया कि वे इसमें विलेन को महिमामंडित करने वाले हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed