सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Koffee With Karan 7: टल्ली होकर विक्की को कॉल लगा बैठे थे आलिया और करण! बोले- हम तुम्हारे लिए...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: karan johar Alia Bhatt made a call to Vicky Kaushal after drunk said we love Katrina Kaif
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' करण के दौरान अक्सर स्टार्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े मजेदार खुलासे करते नजर आते हैं। मगर, इस बार का एपिसोड इस मामले में काफी मजेदार रहा कि करण जौहर खुद के बारे में एक दिलचस्प बात साझा करते नजर आए। बता दें कि 'कॉफी विद करण 7' के इस बार के एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल ने शिरकत की। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि एक दिन अचानक उन्होंने वाइन पीने के बाद विक्की कौशल को कॉल कर दिया था। 

Trending Videos
Koffee With Karan 7: karan johar Alia Bhatt made a call to Vicky Kaushal after drunk said we love Katrina Kaif
करण जौहर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने कहा कि एक दिन मैंने और आलिया ने पीने के बाद विक्की कौशल को कॉल कर दिया था। करण जौहर ने बताया, 'मैं और आलिया दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। हमने उस दौरान वाइन पी और उसके बाद तारों को निहारने लगे। हम सोचने लगे कि ऐसे में किसको कॉल किया जाए और अचानक हमने विक्की कौशल को कॉल लगा दिया।' करण जौहर ने बताया कि यह कटरीना और विक्की की शादी होने से ठीक पहले का वाकया है। करण ने हंसते हुए आगे बताया, 'विक्की को कॉल लगाने के बाद हमने चिल्ला कर कहा, 'हम तुम्हारे लिए बेहद खुश हैं।' इसके बाद करण जौहर ने कहा, 'हम दोनों कटरीना को काफी पसंद करते हैं। उसके लिए बहुत इमोशनल थे। हमने वाइन पीकर कॉल किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: karan johar Alia Bhatt made a call to Vicky Kaushal after drunk said we love Katrina Kaif
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर अपने शो के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप पर भी बात करते नजर आए। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से यह कुबूल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वह कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। करण ने खूब घुमा-फिराकर सवाल पूछे। करण ने सिड से पूछा कि इसे मेनिफेस्टेशन काउच कहा जाता है। आप क्या मेनिफेस्ट करना चाहोगे? करण ने सिड से कहा, 'आप कियारा को डेट कर रहे हो, कोई फ्यूचर प्लान है।' इस पर सिड ने कहा, 'यह सीक्रेट है। मैंने अपने दिमाग में प्लान बनाया है।' करण ने कहा, 'प्लान बना रहे हैं यह तो कुबूल कर लो।' सिड ने कहा, 'मैं ये मेनिफेस्ट कर रहा हूं कि प्लान बन रहा है।' इस पर करण ने कहा, 'कियारा के साथ?' इस पर सिड ना-नुकुर करते नजर आए और बोले- 'फ्यूचर ब्राइटर होगा'। करण ने फिर कहा- 'कियारा के साथ'। इस पर सिद्धार्थ सीधे सीधे तो नहीं लेकिन, इशारों में कियारा के साथ डेटिंग की बात पर सहमति जताते नजर आए। 

Koffee With Karan 7: karan johar Alia Bhatt made a call to Vicky Kaushal after drunk said we love Katrina Kaif
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर अक्सर सुर्खियों में रहता है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध रखी है। अब करण जौहर के शो के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि शायद दोनों स्टार्स अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed