{"_id":"5a6872534f1c1b76268b5fee","slug":"kriti-sanon-and-diljit-dosanjh-starrer-arjun-patiala-to-be-release-on-13-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना-अनुष्का के बाद अब इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे दिलजीत, रिलीज तारीख तय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना-अनुष्का के बाद अब इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे दिलजीत, रिलीज तारीख तय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
arjun patiala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। बता दें, इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इसी साल 13 सितम्बर को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज ने किया है।
arjun patiala
इस फिल्म में पहली बार कृति बड़े पर्दे पर एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी। इस रोल के साथ न्याय करने के लिए कृति ने जमकर तैयारी भी की थी। खास बात यह है कि कृति ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
arjun patiala
कृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आगामी 13 सितम्बर 2018 को हमारी फिल्म अर्जुन पटियाला रिलीज होगी।वरुण शर्मा के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी रोमांचित हूं'। इस फिल्म में दिलजीत एक छोटे कस्बे में रहने वाले युवक के रोल में नजर आएंगे।
And also thrilled to be working with my buddy bro @varunsharma90 once again!! 🤗❤️ yayyiieee https://t.co/tikgujtvqZ
— Kriti Sanon (@kritisanon) January 24, 2018