खलनायक के रूप में बॉलीवुड में शाकाल का किरदार आज भी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। एक समय यह किरदार हीरो से अधिक फेमस हुआ था। बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता कुलभूषण खरबंदा ने 1980 में शान फिल्म में इसे निभाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें शाकाल के किरदार को सालों-साल मिल रही प्रसिद्धी को देखकर बहुत अच्छा लगता है। यह बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदारों में से एक है। वास्तव में यह किरदार ‘जेम्स बॉन्ड’ सीरिज के अन्स्टर स्टावरो ब्लोफेल्ड से प्रेरित था।
कुलभूषण खरबंदा ने खुद को बताया भाग्यशाली, कहा- ‘शाकाल का किरदार हॉलीवुड से था प्रेरित’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडवाया था सिर
कुलभूषण खरबंदा यह बताते हैं कि जिस समय शान की शूटिंग हो रही थी, वह ऐसा समय था जब दर्शकों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता था। कैमरा हर छोटी डिटेल कैप्चर करता है इसलिए हमें अपना बेस्ट देना होता था। यही वजह थी कि उन्होंने इस किरदार के लिए विग पहनने की बजाय अपना सिर मुंडवाया था।
खुद को बताया भाग्यशाली
अभिनेता कुलभूषण और शान के निर्देशक रमेश सिप्पी के बीच दोस्ती भी बहुत अच्छी है। उन्होंने रमेश सिप्पी के बारे में कहा कि "वे एक महान निर्देशक हैं। मुझे खुशी है कि हमने साथ में 'शान' के लिए काम किया। उनका मानना है कि वे बहुत भाग्यशाली हैं जो जीवन में उनका रमेश सिप्पी से मिलना हुआ और यह प्रोजेक्ट उन्हें मिला।
गोधुली में भी हुए थे गंजे
कुलभूषण खरबंदा कई सारी फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं। वे ‘शक्ति', 'घायल', 'जो जीता वही सिकंदर', 'गुप्त', 'बॉर्डर', 'यस बॉस', 'रिफ्यूजी' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं।फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें गोधुली और मंथन में देखा था। फिल्म गोधुली में भी वे गंजे थे। यही वजह है कि उन्हें शाकाल का किरदार ऑफर हुआ।
उनका कहना है कि शाकाल के किरदार में कई सारी परतें हैं। यही वजह है कि उसको पर्दे पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत करना मेरे लिए बहुत रोमांचक था। शान में शत्रुधन सिन्हा, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर थे। उसके बावजूद शाकाल के किरदार को सबसे अधिक प्रसिद्धि मिली। वे इस यादगार चरित्र के लिए आभार व्यक्त करते नहीं थकते हैं।