बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के मामले में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हर पल उनसे जुड़ी नई खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि शुक्रवार को राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्पे को अदालत ने 27 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने हाई कोर्ट में सामने मुंबई पुलिस की हिरासत को चुनौती दी थी।
पोर्नोग्राफी केस: जेल के बाहर हाथ जोड़े नजर आए राज कुंद्रा, यूजर्स बोले- बेचारी शिल्पा तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी शिल्पा की इमेज तो इससे शादी करने की वजह से खराब हो गई'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर की परफॉरमेंस दी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्राइम ब्रांच को सलाम, अब जेल में काटो सजा'।
बता दें कि कोर्ट के सामने राज कुंद्रा ने कहा कि उनके वीडियो इरॉटिक जरूर थे लेकिन पोर्न की कैटेगरी में नहीं आते हैं। वहीं हाल ही में उनकी एडल्ट फिल्म कराने से पहले जिस कॉन्ट्रैक्ट को लड़कियों से साइन करवाया जाता था उसकी कॉपी भी सामने आ गई। इस एग्रीमेंट में बोल्ड, न्यूड और इरोटिक सीन देने की अनुमति के बारे में लिखा है। खबरों के अनुसार पोर्न वीडियो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मॉडल्स और अभिनेत्रियों से इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाते थे।
साथ ही इसमें लिखा था, 'इस फिल्म के लिए मैं इंटीमेट, इरॉटिक, बोल्ड सीन करने को तैयार हूं। लिप लॉक, स्मूच सीन, टॉपलेस या न्यूड सीन भी इसमें शामिल है। मैं ये सीन परफॉर्म करने के लिए अपनी मर्जी से तैयार हुआ या हुई हूं ना कि प्रोडक्शन हाउस के दबाव में। मैं घोषणा करती हूं कि प्रोडक्शन हाउस मेरे इरॉटिक बोल्ड टॉपलेस न्यूड सीन्स का इस्तेमाल किसी फिल्म, वेबसाइट या ओटीटी के लिए कर सकता है। मैं इस मामले में उन पर कोई आरोप नहीं लगाऊंगी'।
बता दें कि फरवरी 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा के एप हॉटशॉट्स पर पोर्न फिल्में बनाने के लिए हर दिन एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाता था। मुंबई पुलिस ने इसके साथ ही बताया कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें पता लगा है कि राज कुंद्रा 12 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब नौ करोड़ रुपये के लिए 121 अश्लील वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। ये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डील लग रही है।