फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Corona Positive: कोरोना की चपेट में आईं 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती

Tue, 11 Jan 2022 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Jan 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Corona positive Admitted to Hospital in Mumbai
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media

देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।





 

Lata Mangeshkar Corona positive Admitted to Hospital in Mumbai
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

कैंडी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज
मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Lata Mangeshkar Corona positive Admitted to Hospital in Mumbai
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Corona positive Admitted to Hospital in Mumbai
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
मुंबई में डरा रहा कोरोना
देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन के केस देश में 4,461 केस हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed