फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-करीना ने काम करने से किया था मना, अब इस वजह से शाहरुख ने मांगी सलमान से मदद

Sun, 17 Jun 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
like salman khan shahrukh Khan search new face for his upcoming film
बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। इनकी दोस्ती इतनी मजबूत हो गई है कि दोनों ही स्टार एक-दूसरे की फिल्म को प्रमोट भी करने लगे हैं। वहीं अब अपने दोस्त सलमान खान से सीख लेते हुए शाहरुख खान ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला किया है। 
like salman khan shahrukh Khan search new face for his upcoming film
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार शाहरुख जल्द ही सलमान खान की तरह एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। सलमान की तरह उन्होंने भी अपनी फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। पता हो कि सलमान खान ने हाल ही में खुद की प्रोड्यूस फिल्म 'लवरात्रि' का टीजर रिलीज किया है। इस फिल्म में सलमान ने दो नए चेहरे यानी अपने जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन को मुख्य भूमिका में रखा हैं। 
 
like salman khan shahrukh Khan search new face for his upcoming film
सलमान की 'लवरात्रि' की कास्ट को देखते हुए अब शाहरुख खान ने भी अपने प्रोजेक्ट के लिए फिल्म इंडस्ट्री में नए चहेरे की तलाश शुरू कर दी है। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने इसके लिए सलमान से भी बात की है। वहीं सलमान भी उनकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शाहरुख की आने वाली फिल्म 'सैल्यूट' लिए प्रियंका और करीना ने साथ काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
like salman khan shahrukh Khan search new face for his upcoming film
वहीं बात करें शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की तो, इन फिल्म 'की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में सलमान खान कैमियो कर रहे हैं। लंबे समय बाद यह दोनों स्टार बड़े परदे पर नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed