फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सेलिब्रिटी ने सलमान से ले लिया था पंगा, सोशल मीडिया पर 48 घंटे में 1000 बार मिली थी रेप की धमकी

Sun, 17 Jun 2018 07:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
birthday special sona mohapatra life facts
सोना मोहपात्रा

सोना मोहपात्रा ना केवल अपनी सुरीली आवाज के जानी जाती हैं बल्कि वो बॉलीवुड की उन सेलिब्रटीज में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसकी वजह से कई बार उन्हें विवादों का भी सामना करना पडा। दरअसल हम सोना मोहपात्रा की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 17 जून को उनका जन्मदिन है।

birthday special sona mohapatra life facts
सोना मोहपात्रा

1976 को ओडिशा के कटक में जन्मीं सोना मोहपात्रा पहली बार आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से सुर्खियों में आईं। उन्होंने 'सत्यमेव जयते' में 'घर याद आता है', 'मुझे क्या बेचेगा रुपैया' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'तलाश' का 'जिया लागे ना' गाना गाकर तारीफ पाई। 'फुकरे' का गीत 'अंबरसरिया' उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। 

birthday special sona mohapatra life facts
sona mohapatra

सोना मोहपात्रा ने फिल्म संगीतकार राम संपत से शादी की है। दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। सोना की आवाज की खनक उन्हें दूसरे सिंगर्स से अलग करती है लेकिन उन्हें जो प्रसिद्धि मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिल पाई। इसकी एक वजह ये भी है कि वो आए दिन विवादों में घिरी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special sona mohapatra life facts
Sona Mohapatra

सोना मोहपात्रा उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया था। दरअसल, सलमान खान ने 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि फिल्म की शूटिंग वक्त उनकी हालत 'रेप पीड़िता' जैसी हो जाती थी। जिस पर सोना ने सलमान खान की आलोचना करते हुए लिखा था कि 'मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोगों को किसी तरह की सजा नहीं मिलती है। गलतियों से सीख लेने के बजाय उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो 'गुडविल एम्बेसडर' बन जाते हैं।'

विज्ञापन
birthday special sona mohapatra life facts
sona mohapatra

बस फिर क्या था सलमान के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर रेप तक की धमकी दी थी। सोना ने आरोप लगाया था कि 'सोशल मीडिया पर सलमान खान की आलोचना करने के बाद मुझे पिछले 48 घंटों में लगभग 1000 बार से ज्यादा रेप की धमकी मिल चुकी है। मुझे नंगी फोटो भेजी जा रही हैं, जो बताती है कि हमारे समाज में जहर किस कदर घुला हुआ है। यह जहर सिर्फ फैन्स, फॉलोअर्स या ऑडियंस द्वारा ही नहीं, बल्कि उनके साथियों और मीडिया द्वारा भी फैलाया जा रहा है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed