फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loveratri Teaser: सलमान खान ने पढ़ाया प्यार का पाठ, टीजर में कुछ यूं गरबा करती दिखी डेब्यू जोड़ी

Thu, 14 Jun 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Loveratri teaser out Aayush Sharma and Warina Hussain will hit screens on October 5
loveratri

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तहत बनी 'लवरात्रि' के साथ आयुष शर्मा और वारिना हुसैन बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और टीजर में सलमान लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Loveratri teaser out Aayush Sharma and Warina Hussain will hit screens on October 5
loveratri
टीजर की शुरुआत में सलमान कह रहे हैं- लवरात्रि ये कहानी है प्यार और मोहब्बत की। प्यार किया नहीं जाता बस हो जाता है। गुरुवार की सुबह सलमान ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ आपको ये बताने, आज सुबह जल्द उठा हूं 'लवरात्रि' का टीजर 3 बजे रिलीज होगा।

 
Loveratri teaser out Aayush Sharma and Warina Hussain will hit screens on October 5
loveratri
सलमान ने अपनी इस फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए लिखा, प्यार मे खो जाओ लवरात्रि के संग। बता दें कि सलमान खान अपनी छोटी बहन के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में डेब्यू करवा रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Loveratri teaser out Aayush Sharma and Warina Hussain will hit screens on October 5
loveratri
टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लवरात्रि गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। रोमांटिक फिल्म में नवरात्रि के मौके पर नायक-नायिका के बीच उभरते प्यार को दिखाया जाएगा। लवरात्रि अपने नाम को लेकर विवादों में भी आ चुकी है। माना जा रहा है कि इस टीजर रिलीज के बाद हिंदू संगठन इसे लेकर बवाल भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Loveratri teaser out Aayush Sharma and Warina Hussain will hit screens on October 5
Loveratri
सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यहां देखें फिल्म का टीजर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed