फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। मंदाकिनी अपने म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' से कमबैक कर रही हैं। गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मंदाकिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पर उनके चाहने वालों की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
Mandakini: दाऊद इब्राहिम की 'प्रेमिका' मंदाकिनी ने किया दूसरी पारी का आगाज, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के साथ आएंगी नजर
बता दें कि मंदाकिनी ने अपने म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि मंदाकिनी को आखिरी बार वर्ष 1996 में आई फिल्म 'जोरदार' में देखा गया था। दो दशक से भी लंबे वक्त के बाद अब मंदाकिनी दूसरी पारी शुरू कर रही हैं। इस बार वह अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ वापसी कर रही हैं। बता दें कि यह रब्बिल ठाकुर का भी यह स्क्रीन डेब्यू प्रोजेक्ट है। मंदाकिनी के गाने का पोस्टर सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
फैंस ने लुटाया प्यार
पोस्टर में मंदाकिनी लाल रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इसमें उनके बेटे रब्बिल के साथ बाकी लोग भी हैं। पोस्टर साझा करते हुए मंदाकिनी ने कैप्शन में लिखा है, 'पोस्टर पर अपना फीडबैक दीजिए! आपकी प्रतिक्रिया जानकर खुशी होगी।' मंदाकिनी के कमबैक प्रोजेक्ट ने फैंस को बीते पलों की याद दिला दी है। इस पोस्ट पर एक पैन ने कमेंट किया, 'वेलकम बैक।' एक अन्य ने लिखा, 'इतने वर्षों तक आपको काफी मिस किया मैम।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'स्क्रीन पर एक बार फिर आपको देखने के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
मंदाकिनी ने जाहिर की खुशी
अपने कमबैक को लेकर मंदाकिना का कहना है, 'निर्देशक सजन अग्रवाल के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। मैं उन्हें काफी पहले से जानती हूं, लेकिन अब हम साथ काम कर रहे हैं। 'मां ओ मां' बेहद खूबसूरत गाना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें मेरा बेटा लीड रोल प्ले कर रहा है। इस महीने के आखिर तक हम इस गाने की शूटिंग शुरू करेंगे।' बता दें कि 'मां ओ मां' गाने को सजन अग्रवाल ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही गाने के लिरिक्स लिखे हैं। मंदाकिनी को आज भी उनकी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया था। मंदाकिनी एक दौर में डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं थीं। अब अपनी दूसरी पारी में मंदाकिनी क्या जादू चलाती हैं, देखना दिलचस्प होगा।