{"_id":"65336fc6866e9657290384c2","slug":"madali-censor-board-again-under-question-film-director-rakesh-chaturvedi-made-serious-allegations-2023-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandali Censor Board: सेंसर बोर्ड फिर सवालों के घेरे में, फिल्म ‘मंडली’ के निर्देशक ने लगाया यह गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandali Censor Board: सेंसर बोर्ड फिर सवालों के घेरे में, फिल्म ‘मंडली’ के निर्देशक ने लगाया यह गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:59 AM IST
सार
तमिल अभिनेता विशाल ने इसी महीने सेंसर बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए, जिसकी जांच जारी है। इसी बीच फिल्म 'मंडली' के निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ने भी सेंसर बोर्ड पर आरोप लगा इसे वापस से सवालों के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
'मंडली' ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तमिल अभिनेता विशाल के सेंसर बोर्ड पर इसी महीने लगे आरोपों की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि सेंसर बोर्ड द्वारा निर्माताओं को परेशान करने का नया मामला सामने आ गया। इस बार मामला फिल्म 'मंडली' का है। फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी देने में लापरवाही से मार्केटिंग सहित पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुट नहीं पा रही है।
2 of 6
मंडली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रामलीला थीम पर आधारित होने की वजह से निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए नवरात्र के समय को ही बेहतर मानते हुए प्रमाणपत्र प्राप्त करने का प्रयास किया था। इस घटना का दुखद पहलू यह है कि फिल्म को प्रमाण पत्र तो मिल गया लेकिन ट्रेलर को सर्टिफिकेट लंबे समय बाद भी नहीं मिल सका है।
3 of 6
मंडली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म मंडली के निर्देशक राकेश चतुर्वेदी बताते हैं, 'हमने सेंसर बोर्ड को इसकी निर्धारित रिलीज की तारीख से 15 से 20 दिन पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए थे। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक ट्रेलर की मंजूरी के बारे में उनसे कोई जवाब नहीं मिल सका है। उनके कार्यालय जाने पर निराशा ही हाथ लग रही है। जबकि फिल्म रिलीज से कुछ ही दिन दूर है। यह बेहद निराशाजनक है कि फिल्म का प्रचार नहीं हो पा रहा है। प्रोमो के माध्यम से अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की टीम की मंशा को सेंसर बोर्ड बाधित कर रहा है।'
जानकारी के मुताबिक निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ओम सेंसर बोर्ड के कर्मचारियों ने रिसेप्शन पर घण्टों बिठाए रखा। बताया गया कि एक दो दिन में एक ठोस समाधान मिल जाएगा लेकिन काफी समय बाद भी इसे जारी नहीं किया गया। विडंबना यह है कि फिल्म को पास तो कर दिया गया लेकिन ट्रेलर को अनुमति देने में देरी की वजह से नवरात्र में प्रचार नहीं हो पा रहा है।
रजनीश दुग्गल, बृजेंद्र काला, आंचल मुंजाल, अभिषेक दुहान, विनीत कुमार अभिनीत फिल्म मंडली के निर्माता ने भी फिल्म के ट्रेलर को सिनेमाघर और प्रसाद चैनल पर चलने की मंजूरी नहीं देने और लगातार इसमें देरी के लिए सेंसर बोर्ड की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा किया है। फिल्म को प्रमाण पत्र भी मिल चुका है मगर मार्केटिंग बाधित होने से फ़िल्म को भारी नुकसान हो रहा है। फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक ही सीमित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।