लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे अब कई जगह पर ढील दी जा रही है। हालांकि अभी भी लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। लॉकडाउन में हेयर कट एक नया ट्रेंड बन गया है। अनुष्का शर्मा से लेकर टिस्का चोपड़ा सहित कई सितारे अपने पार्टनर का हेयर कट करते दिखे। अब इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है।
अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी दीक्षित, लॉकडाउन में बनीं पति की हेयर स्टाइलिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने की हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं। माधुरी के पति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका हेयर कट बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है। तस्वीर में श्रीराम नेने कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि माधुरी दीक्षित हेयर स्टाइलिस्ट बन पास में खड़ी हैं।
तस्वीर के साथ श्रीराम नेने ने खुद बताया कि माधुरी ने उनका हेयरकट किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'हैट्स ऑफ टू माई न्यू हेयर स्टाइलिस्ट। शुक्रिया हनी।'
Hats off to my new hair Stylist. Thanks honey!! ❤️
A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial) on
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। कुछ समय पहले माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो कत्थक करती नजर आ रही थीं। वहीं उनके बड़े बेटे अरिन तबला बजा रहे थे। मां-बेटे के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही थी। माधुरी दीक्षित ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हैं लेकिन उनके बेटे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित बीते साल मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में दिखी थीं। इसके अलावा माधुरी जल्द ही रियलिटी शो से टीवी पर वापसी करने वाली हैं। वो 'डांस दीवाने' के नए सीजन में बतौर जज नजर आएंगी।
सुशांत की मौत के 14 दिन बाद रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम, अचानक लिया ये फैसला