फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के 14 दिन बाद रिया चक्रवर्ती ने उठाया बड़ा कदम, अचानक लिया ये फैसला

Sun, 28 Jun 2020 04:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Jun 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty turned off comments on her Instagram posts
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। लोग लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इसके साथ ही नेपोटिज्म को लेकर भी सेलेब्स को टारगेट किया जा रहा है। नतीजा ये कि कई बड़े स्टार्स ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है। सुशांत की मौत के 14 दिन बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty turned off comments on her Instagram posts
रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में कई लोग रिया चक्रवर्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत का जिम्मेदार उन्हें भी मानते हैं। इसी वजह के चलते ट्विटर पर कई बार रिया को ट्रोल किया जा चुका है। अब रिया ने इस तरह की दिक्कतों से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty turned off comments on her Instagram posts
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग को बदलते हुए उसमें कमेंट का विकल्प बंद कर दिया है। अब कोई भी उनकी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएगा और न ही उनसे किसी भी तरह का सवाल पूछ पाएगा। सुशांत की मौत के बाद से रिया सोशल मीडिया पर बिलकुल एक्टिव नहीं हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I really miss shooting ! Ok bye 😡 #rheality

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty turned off comments on her Instagram posts
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में पुलिस अब तक 26 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस पूछताछ में रिया ने कई सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जब वह 6 जून को सुशांत का घर छोड़कर गई थीं तब उन्हें जाने के लिए खुद सुशांत ने ही बोला था। साथ ही रिया ने पुलिस को यह भी बताया था कि सुशांत का अवसाद पर लगाम लगाने के लिए इलाज तो चल रहा था लेकिन उन्होंने कुछ दिन पहले से ही दवाई लेना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty turned off comments on her Instagram posts
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media

रिया ने कहा था, 'हमारा रिश्ता शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा था। सुशांत हमेशा अपने मुद्दों में ही जूझता रहता था। वह मेरे साथ कोई समस्या साझा नहीं किया करता था। जब भी उसे कोई परेशानी होती थी तो वह खुद को अकेला रखने के लिए पावना में अपने फार्महाउस पर चला जाता था। हमारे रिलेशनशिप में होने की वजह से हमारी पेशेवर जिंदगी भी प्रभावित हो रही थी।' गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed