फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप, अब कानूनी कार्रवाई करेंगे निर्देशक

Sat, 24 Oct 2020 12:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 24 Oct 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt take legal action against actress Luviena Lodh for alleging harassment
महेश भट्ट - फोटो : instagaram/MaheshBhatt_123

फिल्ममेकर महेश भट्ट पर अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लवीना ने कहा कि महेश भट्ट और उनके परिवार के सदस्य द्वारा उन्हें परेशान किया गया। इन आरोपों के बाद महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया है।

Mahesh Bhatt take legal action against actress Luviena Lodh for alleging harassment
महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महेश भट्ट की ओर से कहा गया है कि लवीना लोध के इन आरोपों से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने लवीना के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि यह सब झूठ है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Mahesh Bhatt take legal action against actress Luviena Lodh for alleging harassment
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh

विशेष फिल्म्स के वकील ने महेश भट्ट की ओर से कहा, 'यह पोस्ट लवीना लोध द्वारा जारी वीडियो को लेकर है। हम अपने क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से आरोपों का खंडन करते हैं। ये आरोप न केवल झूठे और छवि खराब करने वाले हैं, बल्कि कानूनी तौर पर गंभीर परिणाम देने वाले हैं। हमारे क्लाइंट कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।‘ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt take legal action against actress Luviena Lodh for alleging harassment
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh

बता दें कि इससे पहले लवीना लोध ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो कहती हैं, 'नमस्ते, मेरा नाम लवीना लोध है और मैं यह वीडियो मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी और मैंने तलाक का मुकदमा फाइल किया है क्योंकि मुझे पता चल गया था कि वो ड्रग्स सप्लाई करते हैं। कलाकारों को, जैसे अमायरा दस्तूर, सपना पब्बी आदि। और उनके फोन में भी बहुत अलग अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो निर्देशकों को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी सप्लाई करते हैं। और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।'

विज्ञापन
Mahesh Bhatt take legal action against actress Luviena Lodh for alleging harassment
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh

लवीना लोध ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। लवीना कहती हैं, 'अगर आप उनके हिसाब से नहीं चलते तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने कलाकारों, निर्देशकों, संगीतकारों को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। और लोगों को पता भी नहीं चलता है। ऐसी उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed