{"_id":"5d0b4b238ebc3e460c7af282","slug":"mahie-gill-gauhar-khan-sanjay-leela-bhansali-attack-by-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माही गिल ही नहीं इन 4 स्टार्स पर भी खुलेआम हुआ हमला, एक का हाथ हो गया था फ्रैक्चर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माही गिल ही नहीं इन 4 स्टार्स पर भी खुलेआम हुआ हमला, एक का हाथ हो गया था फ्रैक्चर
Thu, 20 Jun 2019 02:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
mahie gill
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही गिल बुधवार को एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर का क्लाइमेक्स शूट कर रही थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने क्रू मेंबर और माही गिल पर हमला कर दिया। यहां जमकर हाथापाई और मारपीट हुई । बदमाशों के हमले में मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल को ज्यादा चोटें आई हैं। हमला करने वाले लोगों ने कहा कि यह लोकेशन हमारी है। वहीं, क्रू का कहना है कि हमने परमिशन ली और इसका भुगतान भी किया है। माही गिल से पहले भी कई स्टार्स पर हमला हो चुका है । देखें पूरी लिस्ट...
sanjay leela bhansali padmavati
संजय लीला भंसाली- फिल्म 'पद्मावत' की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने संजय लीला भंसाली का बहुत विरोध किया था । उन्होंने भंसाली पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था । जब भंसाली की फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी तभी वहां करणी सेना के समर्थकों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया । उन्होंने भंसाली के साथ मारपीट भी की। इस हमले के खिलाफ पूरे बॉलीवुड ने आवाज उठाई थी ।
रुपाली गांगुली
रूपाली गांगुली- मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पर मुंबई के वर्सोवा में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। वह अपनी कार से बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं । तभी रास्ते में उन्हें बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में रूपाली को गंभीर चोटें आई थीं । हमले के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
gauhar khan
गौहर खान- एक रियलिटी शो में गौहर खान को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था । गौहर ‘इंडियाज रॉ स्टार’ को होस्ट कर रही थीं । ये शख्स दर्शकों के बीच ही बैठा था । हमला करने वाले दर्शक ने गौहर खान को धमकी दी कि एक मुस्लिम महिला होते हुए उन्हें इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 24 वर्षीय मोहम्मद अकील मलिक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था ।
विज्ञापन
nawazuddin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- नवाजुद्दीन सिद्दीकी कानपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'रात अकेली' है की शूटिंग कर रहे थे। तभी एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आया और उनकी गर्दन पकड़ ली । उसने गर्दन पकड़कर नवाज को अपनी ओर खींचा । फैंस की इस हरकत से नवाज शॉक्ड रह जाते हैं । नवाज के बॉडीगार्ड ने उस शख्स को तुरंत पकड़ लिया । इस घटना के बाद नवाज का हाथ फ्रैक्चर हो गया था ।