फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3000 लड़कियों को रिजेक्ट करने के बाद सुभाष घई को मिली थीं महिमा चौधरी, इस प्लेयर को कर चुकी हैं डेट

Thu, 12 Sep 2019 07:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mahima chaudhary Birthday Special Know Everthing about her relationship with Leander Paes
महिमा चौधरी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की कुछ ही अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का दिल जीता है। उन्हीं में से एक हैं महिमा चौधरी। महिमा को पहली ही फिल्म से रातों रात सफलता मिली। अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली महिमा चौधरी 13 सितंबर को 46 साल की हो रही हैं। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। 1997 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी के अलावा अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकार थे।

Mahima chaudhary Birthday Special Know Everthing about her relationship with Leander Paes
Mahima Chaudhary
सुभाष घई ने परदेस के लिए 3000 लड़कियों का ऑडिशन करने के बाद महिमा को चुना था। फिल्म में लेने के बाद सुभाष घई ने अपने M नाम के लकी चार्म को मानते हुए रितु चौधरी को महिमा चौधरी बना दिया। फिल्मों में आने से पहले महिमा ने टीवी कमर्शियल्स में भी काम किया था। 
Mahima chaudhary Birthday Special Know Everthing about her relationship with Leander Paes
mahima chaudhary
महिमा चौधरी अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका और जल्द ही दोनों अलग हो गए। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahima chaudhary Birthday Special Know Everthing about her relationship with Leander Paes
mahima chaudhary
महिमा ने कहा कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया। जबकि महिमा ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से आर्टिटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। हालांकि, साल 2013 में महिमा बॉबी से अलग हो गयीं।
विज्ञापन
Mahima chaudhary Birthday Special Know Everthing about her relationship with Leander Paes
mahima chaudhary
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। महिमा ने तकरीबन 36 फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म 'डार्क चॉकलेट' में दिखी थीं। 'धड़कन' और 'दिल क्या करे' के लिए उन्हें फिल्मफेयर की बेस्ट सपोर्टिंग श्रेणी में नॉमिनेशन हासिल हुआ था। लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि फिल्मों से लंबी दूरी बना चुकी महिमा चौधरी आज कैसी दिखती हैं...? तो यहां देखिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Boy ! I love him❤️

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed