फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरहद पार से आई ये पांच अभिनेत्रियां पहली फिल्म से मशहूर, बाद में हुईं बॉलीवुड से दूर

Tue, 26 Nov 2019 03:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 Nov 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mahira Khan Mawra Hocane Saba Qamar Veena Malik Sara Loren are Come From Pakistan Flop in Bollywood
माहिरा खान, मावरा होकेन, वीना मलिक - फोटो : Social Media

बॉलीवुड ने हमेशा ही हर इंडस्ट्री के सितारों का स्वागत किया है। फिर चाहे वो पाकिस्तानी कलाकार ही क्यों ना हों। पाकिस्तानी सिंगर हों या एक्टर सभी ने बॉलीवुड में दशकों से अपना योगदान दिया है। हालांकि भारत-पाक विवाद की वजह से इन्हें इंडस्ट्री से दूर कर दिया गया। कई अभिनेत्रियां ऐसी आईं जो पहली ही फिल्म से मशहूर तो हो गईं। फिर भी उनका नाम आज की तारीख में कोई नहीं जानता। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं...

Mahira Khan Mawra Hocane Saba Qamar Veena Malik Sara Loren are Come From Pakistan Flop in Bollywood
Mahira Khan

माहिरा खान
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किंग खान, यानी शाहरुख खान के साथ किया था। फिल्म रईस ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ी थी, लेकिन फिर भी माहिरा को बॉलीवुड दर्शक शायद भूल चुके हैं। रईस फिल्म के बाद माहिरा इतनी मशहूर हुई थीं कि उन्हें पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में भी बुलाया गया था।

Mahira Khan Mawra Hocane Saba Qamar Veena Malik Sara Loren are Come From Pakistan Flop in Bollywood
Mawra Hocan

मावरा होकेन
बला की खूबसूरत मावरा होकेन पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में एकदम धमाकेदार एंट्री की थी। फिल्म 'सनम तेरी कसम' में मावरा ने सरस्वती का किरदार निभाया था। फिल्म में मावरा के साथ एक्टर हर्षवर्धन राणे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही, लेकिन फिर भी मावरा को आज कोई नहीं जानता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan Mawra Hocane Saba Qamar Veena Malik Sara Loren are Come From Pakistan Flop in Bollywood
saba qamar

सबा कमर
सबा कमर ने फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सबा के साथ बॉलीवुड एक्टर इरफान खान थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता प्राप्त की थी। सबा की एक्टिंग को भी इसमें काफी सराहा गया था, लेकिन फिर भी सबा का नाम अब बॉलीवुड में गुमनाम हो गया है। हालांकि फिल्म के सीक्वल के लिए भी अभिनेत्री से संपर्क किया गया था लेकिन भारत-पाक मसले को देखते हुए उन्हें इस फिल्म से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Mahira Khan Mawra Hocane Saba Qamar Veena Malik Sara Loren are Come From Pakistan Flop in Bollywood
Veena Malik - फोटो : Social Media

वीना मलिक
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस वीना मलिक ने बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई आईटम सॉन्ग भी किए। उन्होंने फिल्म 'दाल में कुछ काला है' में भी किरदार निभाया था, लेकिन वीना का नाम भी अब बॉलीवुड में नहीं लिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed